देहरादून: उत्तराखंड में विस का शीतकालीन सत्र सुबह 11 बजे से प्रारंभ हो गया है। शीतकालीन सत्र के दौरान सबसे पहले पूर्व सीएम एनडी तिवारी को सभी ने भावभीन श्रद्धांजलि दी। उसके बाद विधानसभा में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने 2452.41 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें राजस्व के लिए 1706.25 करोड़ तथा पूंजीगत कार्यों के लिए 746.16 करोड़, वेतन की मद के लिए कुल 261.96 करोड तथा अन्य मदों के लिए 228.30 करोड़ की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही अपराध से पीड़ित सहायता कोष के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
यह भी पढ़ें: विस का शीतकालीन सत्र शुरू करने से पहले पूर्व सीएम एनडी तिवारी को दी गई भावभीन श्रद्धांजलि..
संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि मुंबई में उत्तराखंड भवन हेतु पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। PWD के लिए 170 करोड़ का प्रविधान, कृषि के लिए 365 करोड़, शिक्षा के लिए 206 करोड़, चिकित्सा के लिय 186 करोड़, पुलिस आवसीय भवनों के लिए डेढ़ करोड़, सर्व शिक्षा अभियान के लिए बीस करोड़ और रमसा के लिए दस करोड़ की व्यवस्था की गई है।