Uttarakhand: नाबालिग का अपहरण कर यूपी ले गया आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Nation One

uttarakhand

Uttarakhand: उत्तराखंड में लड़कियों के गायब होने की खबरें दिन प दिन बढती ही जा रही है। बता दें कि इन खबरों से अखबरों के पन्ने भरे हुए हैं। कुछ लड़कियां पुलिस की सतर्कता से बरामद हो जाती है, वहीं कुछ शेष रह जाती है।

बता दें कि इसी तरह उधमसिंह नगर में एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर यूपी के बिजनौर लाया गया। पुलिस की सतर्कता की वजह से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और नाबालिग किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

जानकारी के मुताबित शनिवार को एक व्यक्ति ने थाना कुंडा उधमसिंह नगर में शिकायत दी कि ग्राम कुंडा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा उसकी नाबालिग किशोरी का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। जिसके बाद पुलिस ने थाना कुण्डा में आरोपी सुखदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की बरामदगी एवं युवक की गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम का गठन किया।

इसे भी पढे़ – Uttarakhand: पिथौरागढ़ की अनीता बिटालू का राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में हुआ चयन | Nation One

वहीं पुलिस टीम ने आरोपी सुखदेव सिंह उपरोक्त को कालागढ़ जिला बिजनौर स्थित ग्राम चंपतपुर चकला गंगापार से गिरफ्तार किया और युवती को उक्त के चंगुल से बरामद किया।

किशोरी का मेडिकल परीक्षण कर परिजनों के सुपुर्द किया गया और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा औऱ सजा दी जाएगी।