Uttarakhand: उत्तराखंड मे लागू हुआ Uniform Civil Code, पढ़े पूरी खबर | Nation One

uttarakhand

Uttarakhand: जैसे की हम जानते है कि उत्तराखंड को नया सीएम मिल चुका है और आज CM बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी की पहली कैबिनेट मीटिंग हुईं |

बता दें कि मीटिंग मे uniform civil code को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है |

वहीं उत्तराखण्ड पहला राज्य होगा जिसमे UNiform Civil Code लागू होगा | जो कि उत्तराखण्ड की जनता के लिए काफी गर्व की बात है |

देखा जाए तो सीएम धामी अपनी बात पर पूरा उतरे है | उन्होंने अपना वादा खूब निभाया है |

बता दे की सीएम धामी ने चुनाव से पहले जनता को वादा किया था जो कि अब पूरा भी होगा |

सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड में जल्द से जल्द ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों को बल मिलेगा।

इससे राज्य में सामाजिक समरसता बढ़ेगी, जेंडर जस्टिस को बढ़ावा मिलेगा, महिला सशक्तिकरण को ताकत मिलेगी, और साथ ही देवभूमि की असाधारण सांस्कृतिक आध्यात्मिक पहचान को, यहाँ के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी।

उत्तराखंड का ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ दूसरे राज्यों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में सामने आएगा।

हमने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी कि जल्द से जल्द एक समिति (विशेषज्ञों की) का गठन किया जाएगा और इसे राज्य में लागू किया जाएगा। ऐसा करने वाला यह पहला राज्य होगा |

इसे भी पढ़े – UP CM Oath Ceremony: कल इस अंदाज मे लेंगे यूपी के CM शपथ,आएंगे 12 राज्यों के CM, जानिए किन दिग्गजों को मिला न्योता | Nation One