Uttarakhand : 4 महीने पहले सड़क हादसे में घायल हुई, SDM संगीता कनौजिया का AIIMS में निधन | Nation One

Uttarakhand

Uttarakhand : हरिद्वार जनपद के लक्सर में तैनात एसडीएम संगीता कनौजिया की आज सुबह करीब 10 बजे AIIMS ऋषिकेश में मौत हो गई।

बता दें कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसके बाद उन्हें AIIMS ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेंद्र सिंह नेगी ने इस बात की जानकारी दी।

Uttarakhand : लाइफ सपोर्ट पर थी एसडीएम संगीता कनौजिया

जानकारी के लिए बता दें कि इस साल अप्रैल में लक्सर में सड़क दुर्घटना के दौरान एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे में उनके ड्राईवर गोविंद राम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

जिसके बाद एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश के क्रिटिकल केयर यूनिट पर उनको भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था।

Uttarakhand : गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें

गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी मृत्यु हो गई। प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। उनके स्वजन यही मौजूद है। बता दें कि संगीता शांति नगर ऋषिकेश निवासी रमेश कनौजिया की पुत्री हैं।

चिकित्सकों के अनुसार, एमआरआइ रिपोर्ट में उनकी गर्दन सहित छाती और सिर में गंभीर चोटें पाई गई थी। हादसे के समय उनके एक हाथ की हड्डी भी टूट गई थी।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने उप जिलाधिकारी संगीता कनौजिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से, दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए, शोक संतप्त परिवारजनों को यह दारूण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये, प्रार्थना की है।

Also Read : Uttarakhand Paper Leak : IAS दीपक रावत ने खोली सिस्टम की पोल, कहा- 2016 में लीक हुआ था पेपर | Nation One