उत्तराखंड : रिश्ते हुए तार-तार…भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी चाची…
बागेश्वर : देवभूमि में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां सगी चाची अपने ही भतीजे को दिल दे बैठी। बता दे कि झिरौली थाना क्षेत्र निवासी चाची-भतीजे ने रिश्तों की डोर तार-तार कर दी। चाची-भतीजे दूसरी बार घर से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी से बरामद कर लिया है।
ज़रूर पढ़ें : सावधान…अगले 48 घंटों के लिए दुनियाभर में इस वजह से ठप हो सकता है INTERNET…
ससुराल पक्ष ने साथ रखने से कर दिया इंकार…
वहीं महिला की हरकतों को देखते हुए ससुराल पक्ष ने साथ रखने से इंकार कर दिया है। मायके वालों ने भी मुंह फेर लिया है। दूसरी ओर महिला भतीजे से शादी की जिद पर अड़ी है। बीते छह अक्टूबर को झिरौली थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय महिला व उसका अविवाहित भतीजा घर से भाग गए।महिला की सास की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें हल्द्वानी से बरामद कर लिया। भागने के बाद दोनों राजस्थान चले गए थे। परिजनों का दबाव पड़ने के बाद वे राजस्थान से हल्द्वानी आ रहे थे। बरामदगी के बाद उन्हें वापस लाया गया।
मायके वाले भी लोकलाज के डर से…
झिरौली एसओ ने बताया कि युगल को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है। महिला ने अपनी मर्जी से भतीजे के साथ जाने का बयान दिया है। विवाहित महिला अविवाहित भतीजे के साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी है। इधर, पति समेत ससुरालियों ने महिला को साथ रखने से इंकार कर दिया है। दूसरी ओर मायके वाले भी लोकलाज के भय से सामने नहीं आए हैं। पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष जुलाई में भी दोनों घर से भाग गए थे। तब संबंधियों का दबाव पड़ने पर दोनों घर लौट आए। बाद में पंचायत में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।