Uttarakhand: उत्तराखंड की बात करें तो यहां एक बार फिर भाजपा अपना परचम लहराने में कामयाब रही है। उत्तराखंड की हॉट सीट चौबट्टाखाल में भी भाजपा को जीत मिल गई है। यहां भाजपा के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पर सबकी नजरें टीकी हुई थीं।
बता दें कि सतपाल महाराज ने सबसे बडी जीत दर्ज करी। उन्होने कांग्रेस के प्रतीबंधि केसर सिंह नेगी को 11430 वोटो से हराया।
सतपाल महाराज को कुल 24927 वोट हासिल हुए। उनकी इस जीत से पार्टी कार्यकर्ता काफी खुश हैं। जीत के बाद सतपाल महाराज का कहना था कि नए कार्यकाल में पिछले कार्यकाल के छूटे विकास कार्यों को पूरा करने काम काम किया जाएगा।
साथ ही साथ परिसीमन में कम होती पहाड़ी क्षेत्र की सीटों को बचाने के लिए ठोस पहल करने का भी प्रयास रहेगा। साथ ही उन्होने जनता का आभार व्यक्त किया।
अपने बयान मे सतपाल महाराज ने कहा उन्हे सीएम बनने मे कोई दिलचस्पी नही है। ये फैसलो High command का है। वो जिसे भी मुख्यामंत्री बनाएगें वह मंजूर होगा।
सतपाल महाराज ने 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, जहां वह टॉप नेताओं और आरएसएस विंग में पकड़ रखते हैं। वह तीन बार मुख्यमंत्री पद के बहुत करीब पहुंचकर नाकाम रह चुके हैं।
इसे भी पढ़े – Uttarakhand: जनता से किया वादा निभाएगी भाजपा, लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड | Nation One
चौबट्टाखाल विधानसभा सीट को पौड़ी गढ़वाल जिले की सबसे हॉट सीट माना जा रहा था। यहां से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चुनावी मैदान में थे और उनके खिलाफ कांग्रेस से केसर सिंह नेगी मैदान में थे। सतपाल महाराज ने 2017 के चुनाव में कांग्रेस के राजपाल सिंह बिष्ट को 7354 वोट से हराया था।