Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां तेज, तैयारियों को लेकर संजीदा नहीं दिख रहे स्थानिय अफसर | Nation One
Uttarakhand : प्रदेश में 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन होने जा रहा है। लेकिन स्थानिय अफसर तैयारियां पूरी करने के लिए संजीदा नहीं दिखाई दे रहे। उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों का सारी तैयारयां तेज हो चुकी है। लेकिन स्थानिय अफसर तैयारियों को लेकर संजीदा नहीं दिखाई दे रहे। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेलों पर भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को अंतिम मुहर लगा दी है। इसी कारण खेल निदेशक तैयारी तेज कराने के लिए पहुंचे थे। यहां खो-खो, तलवारबाजी, फुटबाल, वुशु, मॉडर्न पेंटाथलॉन आदि की प्रतियोगिताएं होना हैं। निदेशक के दौरे के वक्त उप खेल निदेशक, जिला खेल अधिकारी, उप जिला खेल अधिकारी, कोच समेत कई विशेषज्ञ मौजूद थे। वह स्टेडियम के हर हिस्से में गए। इस दौरान निदेशक के पूछे गए मामूली सवालों के जवाब अधिकारी नहीं दे पाए। निदेशक ने पूछा स्टेडियम कब बना, खाली हॉल किसके लिए प्रयोग होगा। दोनों ही सवालों का जवाब उन्हें नहीं मिल पाया।











