
Uttarakhand : VVIP ड्यूटी में व्यस्त थी पुलिस, रिलायंस ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में डकैती | Nation One
Uttarakhand : देहरादून त्योहारी सीजन में वीवीआइपी ड्यूटी के बीच बदमाशों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है कोतवाली थाना इलाके के राजपुर रोड पर बने रिलायंस ज्वैलर्स में घुसे बदमाशों ने असली के दम पर लाखों का सोना लूटा और फरार हो गए।
दरअसल बदमाशों ने बहुत ही प्लानिंग के साथ काम किया बदमाशों को बहुत भली भांति पता था कि पुलिस की व्यस्तता वीवीआईपी ड्यूटी में है। इसे बदमाशों का दुस्साहस ही कहेंगे कि सेंट जोसेफ के सामने राजपुर रोड पर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
Uttarakhand : बदमाश पूरा शो रूम खाली कर ले गए
पुलिस की अलग अलग टीम मामले के खुलासे में जुट गई है। एक बदमाश के हाथ में हेलमेट भी था। पुलिस फिलहाल शोरूम स्टाफ से भी पूछताछ में जुट गई है। घटना सुबह 10 30 बजे के बताई जा रही है।
हालांकि अभी बदमाशो द्वारा कुल क्या सामान लूटा गया इसका आंकलन नही हो पाया हैं। जानकारी के मुताबिक लूट के बाद बदमाशो ने सारा सामान अपने द्वारा लाई गई कार में ही शो रूम के स्टाफ से रखवाया भी है। जानकारी के मुताबिक बदमाश पूरा शो रूम खाली कर ले गए है।
Also Read : Uttarakhand : पुलिस ने नशा तस्करी का किया भंडाफोड़, एंबुलेंस से 218 KG गांजा बरामद | Nation One