लॉकडाउन में असहाय लोगों के लिए अन्नदाता बनी उत्तराखंड पुलिस, जरूरतमंदों के लिए की खाने की व्यवस्था | Nation One
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। कोरोना वायरस के संकट के समय में लोगों के सामने जीवन यापन की समस्या आ रही है।
ऐसे समय में उत्तराखंड पुलिस मानवता की मिसाल पेश कर रही है। लॉकडाउन के दौरान उत्तराखंड पुलिस असहाय और बेसाहारा लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा पुलिस मैस में बेसाहारा लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। और कुछ लोगों को अपने घर से खाना लाकर खिला रहे है।
जहां एक तरफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले ही यह घोषणा कर चुके है कि लॉकडाउन के दौरान जनता की मदद के लिए आर्थिक मदद के साथ खाने की व्यवस्था करदी गई है।
वहीं उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों की पुलिस असहाय और बेसाहारा लोगों को खाना खिलाकर मानवता की मिशाल पेश कर रहे है।