उत्तराखंड में पांच सीटें जीताना जनता की जिम्मेदारी, यूपी तो 80 सीटें भाजपा को दे रहा है: योगी आदित्यनाथ
रुड़की: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी प्रचार-प्रसार करने के लिए आज सीएम योगी उत्तराखंड दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम योगी ने पहले काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट मांगे। जिसके बाद अब वह रुड़की में जनसभा को संबोधित कर रहे है। इस दौरान योगी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला बोला कहा कि सारी दुनिया जानती है कि अयोध्या में रामलला विरजमान हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी यह साबित हो गया है। लेकिन कांग्रेस को अभी भी शक है। प्रियंका गांधी ने किया हिंदू आस्था का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया।
यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर भाजपा पर चलाया जुबानी तीर, इस बार कहीं ये बात
योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार से गंगनहर पटरी के दोनों तरफ सड़क का चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जिससे शिवभक्तों को इसका लाभ मिलेगा। लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सीधे दिल्ली व उत्तर प्रदेश का रास्ता हरिद्वार से होकर जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र केवल आतंकवादियों को पोषित करने वाला है। देश की जनता को तय करना है कि उन्हें आतंकवादियों का समर्थन करने वाली सरकार चाहिए या आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचाने वाली। उन्होने कहा कि पहले चरण में उत्तराखंड में चुनाव है, इसलिए यहां से 5 सीटें जीताना जनता की जिम्मेदारी है। उत्तर प्रदेश तो 80 की 80 सीटें भाजपा को दे रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन का कोई वजूद नहीं है।