Uttarakhand : CM धामी का सख्त रूख, कहा- पर्यटन की आड़ में अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं | Nation One

Uttarakhand

Uttarakhand : मुख्यमंत्री ने नैनीताल में कहा कि राज्य में निवेश एवं उद्योग धंधे बढ़ाने पर कार्य जा रहा है। इसके अलावा परंपरागत कृषि को बढ़ावा देने की मौजूदा संभावनाओं का पूरा दोहन करने पर कार्य करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन की आड़ में अवैध गतिविधियां किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

Uttarakhand : एप्पल मिशन में प्रथम स्थान पर लाने की योजना

उन्होंने कहा कि इस कार्य में कृषि विश्वविद्यालय एवं संबंधित विभागों को भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में फलोद्यान एवं खासकर एप्पल मिशन पर कार्य हो रहा है। अभी सेब के दो लाख पेड़ प्रतिवर्ष लगाने की योजना चल रही है।

आगे 5, 10, 20 लाख पेड़ प्रतिवर्ष लगाने और प्रदेश को एप्पल मिशन में प्रथम स्थान पर लाने की योजना पर कार्य चल रहा है। इसके लिए बजट भी बढ़ाया गया हैं।

Uttarakhand : राज्य में पर्यटन को बढ़ाने के पूरे प्रयास

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में पर्यटन को बढ़ाने के भी पूरे प्रयास कर रही है, किंतु इस दिशा में अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि देश में उठ रही समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग को देखते हुए उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए समिति बना दी गई है।

Also Read : Uttarakhand : CM धामी ने दिए निर्देश, अब महिलाओं के लिए बनेगा सुरक्षा कवच | Nation One
Also Read : Maharashtra : ट्रक से टकराने के बाद यात्रियों से भरी बस में लगी आग, इतने लोग जिंदा जले | Nation One