ऋषिकेश: आजकल का प्यार प्यार कम और पागलपन ज्यादा हो गया है। वहीं एक बार फिर प्यार का एकतरफा मामला सामने आया है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने शादी से इंकार करने पर युवती को मौत के घाट उतार दिया और फिर खुदकुशी करने की कोशिश की।
पहले युवक युवती के बीच हुई नोकझोंक…
जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के बनखंडी गली नंबर-2 में निवासी सुखराम बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। बुधवार सुबह सुखराम शाखा में गया था। उनकी पत्नी मार्निंग वॉक पर गई थी। घर में बेटी कल्याणी (26 वर्ष) थी। प्रातः करीब 6:45 बजे एक युवक घर में घुसा। युवक कल्याणी के बीच नोकझोंक हुई।
ज़रूर पढ़ें: पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी का निधन…
कल्याणी के गले पर व शरीर पर कई जगह…
इस बीच मकान की ऊपरी मंजिल में किराए पर रहने वाले रवि वहां पहुंचे। इसे देख युवक ने बरामदे के चैनल में भीतर से कुंडी लगा दी। रवि कल्याणी की मां को लेने के लिए बाहर दौड़ा। इस बीच युवक ने कल्याणी के गले पर व शरीर पर कई जगह चाकू से वार कर दिया। फिर युवक ने अपने गले पर भी चाकू मार दिया। वह भी मौके पर ही बेहोश हो गया। सूचना पाकर कल्याणी के परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जाली काटकर किसी तरह लोग अंदर पहुंचे। जहां युवक-युवती खून से लथपथ हालत में पड़े हुए थे।
लड़की ने किया शादी से इंकार…
मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़े युवक को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया, जबकि युवती मौके पर ही दम तोड़ चुकी थी। युवक की पहचान अजय यादव पुत्र पीआर यादव निवासी सुमन विहार बापू ग्राम के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है। लेकिन अब लड़की शादी के लिए मना कर रही थी जो लड़के को पसंद नहीं आया। इंकार करने के बाद युवक ने युवती को मौत के घाट उतर दिया।