Monday October 2, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarakhand : एक तरफ झुका ऐतिहासिक प्राचीन गोपीनाथ मंदिर, गर्भ से टपकने लगा पानी | Nation One
 Uttarakhand : एक तरफ झुका ऐतिहासिक प्राचीन गोपीनाथ मंदिर, गर्भ से टपकने लगा पानी | Nation One
Uttarakhand

Uttarakhand : एक तरफ झुका ऐतिहासिक प्राचीन गोपीनाथ मंदिर, गर्भ से टपकने लगा पानी | Nation One

June 30, 2023 253

Uttarakhand : उत्तराखंड के चमौली जिले में मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले जोशीमठ में और अब गोपेश्वर के मशहूर मंदिर गोपीनाथ मंदिर में भी धीरे-धीरे दरारे बढ़ रही हैं जो कि बेहद चिंता का विषय है।

उत्तराखंड के चमौली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित गोपीनाथ मंदिर के तिरछा होने, गर्भ गृह में पानी टपकने तथा मंदिर के आसपास दरार पड़ने का मामला सामने आया है।

स्थानीय हक-हकूक धारी और मंदिर के पुजारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से मंदिर में कुछ परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं, जो कि आने वाले समय में बड़ा संकट पैदा कर सकते हैं। हक-हकूक धारी और पुजारियों का कहना है कि पूरे मामले को लेकर पुरातत्व विभाग को अवगत करा दिया गया है और पुरातत्व विभाग से संपर्क भी किया जा रहा है।

Uttarakhand : गोपीनाथ मंदिर का गर्भग्रह 30 वर्ग फुट पर फैला

बता दें कि गोपीनाथ मंदिर का गर्भग्रह 30 वर्ग फुट पर फैला हुआ है। यह रुद्रनाथ भगवान के शीतकालीन गद्दी पड़ाव का प्रसिद्ध मंदिर माना जाता है। ऐसे में मंदिर की दीवारों पर दरारों का आना और गर्भ गृह का एक ओर झुकना चिंता का विषय है। कई लोगों से इस मंदिर की आस्था जुड़ी हुई है।

मंदिर के पुजारियों और हक हकूक धारियों का कहना है कि पुरातत्व विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया है मगर अब तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया प्रशासन भी इस गंभीर मुद्दे को दरकिनार कर रहा है जोकि मंदिर के लिए अच्छा संकेत नहीं है और भविष्य में यह एक बड़ी मुसीबत को आमंत्रित कर सकता है।

Uttarakhand : प्रशासन ने अभी तक ₹20 करोड़ का मुआवजा वितरित कर लिया

वहीं चमोली के जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जोशीमठ और कर्णप्रयाग में लगातार प्रशासन की नजर बनी हुई है। आपदा से निपटने के लिए जोशीमठ में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।

जोशीमठ में प्रशासन ने अभी तक ₹20 करोड़ का मुआवजा वितरित कर लिया है। लगभग 81 प्रभावित परिवारों को मुआवजा वितरित किया गया है जबकि अभी 100 से अधिक प्रभावित लोगों को मुआवजा वितरित करना बाकी है। तो वहीं कर्णप्रयाग के 39 मकानों में आई दरारों पर भी प्रशासन की नजर है।

Uttarakhand : मानसून की वजह से चिंता में जोशीमठ के लोग !

दरारों के दौरान परिवारों को सुरक्षित स्थान पर रखा गया था। इसके साथ बड़ी समस्या यह भी आ गई है कि मॉनसून की बरसात ने कर्णप्रयाग और जोशीमठ के लोगों को चिंता में डाल दिया है।

लोगों का कहना है कि मानसून की दस्तक से पहले ही प्रशासन को मरम्मत कार्य करवा देना चाहिए था मगर मॉनसून के आने के बावजूद भी मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दरारों में जल भराव से दरारे बढ़ सकती हैं जिससे परिस्थितियां हाथ से भी निकल सकती हैं।

Also Read : Uttarakhand में मानसून की धमाकेदार एंट्री, अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली 5

by nationone_author October 2, 2023

Uttarakhand : गंगनहर की आसफ नगर झाल से दो दिन के भीतर पांच शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच

India

NEWS : 1 अक्टूबर से होने जा रहे

by nationone_author September 30, 2023

NEWS : हर महीने की शुरुआत में कई नियम बदल जाते हैं। इन नियमों का असर आम आदमी की जिंदगी

Politics World

NEWS : अमेरिका में कुछ खतरनाक हो रहा

by nationone_author September 29, 2023

NEWS : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमेरिका में कुछ बेहद खतरनाक हो रहा है। जो

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

Uttarakhand

Weather : इन पांच जिलों में रिमझिम

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy