Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Politics
  3. Uttarakhand : गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर, गांव में जश्न | Nation One
 Uttarakhand : गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर, गांव में जश्न | Nation One
Politics Uttar Pradesh Uttarakhand

Uttarakhand : गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल बनी लखनऊ की मेयर, गांव में जश्न | Nation One

May 14, 2023 231

Uttarakhand : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल के उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मेयर निर्वाचित हुई है। सुषमा खर्कवाल ने सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 204161 मतों के अंतर हराया। सुषमा को कुल 502680 वोट मिले तथा सपा की वंदना मिश्रा को 298519 वोट मिले। सुषमा खर्कवाल अब लखनऊ की नई मेयर होंगी।

सुषमा खर्कवाल को राजनीति विरासत में नहीं मिली। गढ़वाल की बेटी सुषमा खर्कवाल के मेयर बनने पर उनके पौड़ी गढ़वाल स्थित मायके से लेकर ससुराल तक खुशी की लहर है। कोटद्वार भाबर में उनके रिश्तेदारों में भी जश्न का माहौल है।

Uttarakhand : 1984 में हुई सुषमा की शादी

मूलरूप से पौड़ी के यमकेश्वर ब्लाक के भट्टगांव की बेटी सुषमा की शादी 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। जबकि वर्तमान में उनके मायके के लोग कोटद्वार के हल्दूखाता भाबर में निवास कर रहे हैं।

पिता गोविंदराम भट्ट और माता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी है। एक भाई विनोद इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में ही हैं। सुषमा ने अपने स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार से ही की।

उनके पति सेना में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद विधानसभा में सहायक मार्शल के पद पर तैनात थे। पिछले वर्ष ही वह वहां से भी रिटायर हुए। बेहद साधारण परिवार से आने वाली सुषमा खर्कवाल ने अपने संघर्ष व मेहनत के दम पर उन्होंने बीजेपी में न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि एक मुकाम भी हासिल किया।

Uttarakhand : बीजेपी में कई पदों पर सेवा दे चुकी हैं सुषमा

वह बीजेपी में कई पदों पर सेवा दे चुकी हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी। पति सेना में थे। दो छोटे छोटे बच्चों की जिम्मेदारी खुद सुषमा पर थी। इसके बावजूद राजनीति नहीं छोड़ी।

करीब 35 वर्ष से बीजेपी के लिए काम कर रही थीं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सभाओं और रैलियों में उनकी स्कूटर सबसे आगे रहती थी।

अटल जी उन्हें अच्छे से जानते पहचानते थे। खुद सुषमा खर्कवाल कहती हैं कि अटल जी की लखनऊ में कोई भी ऐसी सभा, रैली, रोड शो नहीं रहा होगा जिसमें वह न आगे रही हों।

उनके मेयर बनने से दुगड्डा के पूर्व ब्लाक प्रमुख व वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, पूर्व पार्षद हरीश खर्कवाल, सतीश गौड़ समेत कई लोगों ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि सुषमा खर्कवाल ने गढ़वाल का नाम रोशन कर दिया है।

Also Read : Uttarakhand : CM धामी ने की 07 विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में नवविवाहिता

by nationone_author September 21, 2023

Uttarakhand : रील बनाने का शौक जान पर भारी पड़ रहा है, आए दिन घटनाएं सामने आने के बावजूद लोग

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर फिर

by nationone_author September 21, 2023

NEWS : सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने के आदी हो चुके द्रमुक नेता और तमिलनाडु के खेल व

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध वसूली

by nationone_author September 20, 2023

Uttarakhand : जिला विकास प्राधिकरण के फर्जी नोटिस थमाकर वसूली करने वाले दो कथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy