Uttarakhand : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अस्पताल में भर्ती, CM धामी ने जाना हाल | Nation One

Uttarakhand : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की तबीयत खराब होने पर आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की कुशलक्षेम जानने के लिए आरोग्यधाम अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।

UP News : CM योगी ने 76 परिवारों को सौंपी फ्लैटों की चाबियां, कभी था अतीक अहमद का कब्जा | Nation One

Uttarakhand : इस इन्फेक्शन के कारण हुए भर्ती

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। डा. कंडवाल ने बताया कि पूर्व सीएम की तबियत में सुधार है। अगले एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा आदि उपस्थित थे।

इधर पूर्व सीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरेन इन्फेक्शन के कारण ऐतिहतन देर रात आरोग्य धाम अस्पताल में भर्ती हैं। आरोग्यधाम के चेयरमैन डॉक्टर विपुल कंडवाल के अनुसार कोई गंभीर बात नहीं है। आवश्यक एंटीबायोटिक और ड्रिप आदि पहले ही दी जा चुकी है।

Also Read : NEWS : Labor Pain के बीच महिला ने कराया मेकअप, चौंकाने वाली है वजह | Nation One

Haldwani : जनरल स्टोर पर नहीं बिकेगी सिगरेट, नियम तोड़ा तो दुकान होगी सील | Nation One