उत्तराखंड: त्रिवेंद्र सरकार हैरानी में सरकारी विभागों के 24 हजार पद रह गए खाली |Nation One|

रोजगार वर्ष में 24 हजार रिक्त सरकारी पदों को भरने की सुस्त रफ्तार ने मुख्यमंत्री को स्वयं ही मोर्चा संभालने के लिए विवश कर दिया है।

आधा साल बीतने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया में तेजी न आने पर शुक्रवार को सीएम ने सचिवों की क्लास ली और हर 10 दिन में भर्ती प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट सचिव कार्मिक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

शुक्रवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने दूसरी बार सचिवों और भर्ती आयोगों के अधिकारियों के साथ रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की।

पूर्व में सरकार की ओर से विभागों को निर्देश देने के बावजूद भी भर्ती प्रक्रिया में प्रगति नहीं हुई।

इस पर सीएम ने नाराजगी जताते हुए अफसरों की क्लास ली।

निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की रिपोर्ट हर 10 दिन में सचिव कार्मिक को उपलब्ध करवाई जाए।

सचिव कार्मिक सभी विभागों से प्राप्त रिपोर्ट को संकलित कर मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करें।

Read More-  स्वीडन के राजा और रानी, करेंगे नमामि गंगे योजना में बने एसटीपी का लोकार्पण