उत्तराखंडः ठंड ने लोगों को घरों में किया कैद, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड ||Nation One||

शीतलहर और कोहरे के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। ठंड ने 19 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पिछले 19 वर्षों में 17 दिसंबर 2019 सबसे ठंडा दिन रहा।

मंगलवार की सुबह से ही कोहरा छाया था।

शीतलहर के कारण कंपकंपी छूट रही थी। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और कोहरा छाया रहा।

शाम को कोहरा घना होने के साथ ही गिर रही ओस ने सर्दी को और बढ़ा दिया।

मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 13.0 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा।