Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarakhand : CM धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा, पढ़ें | Nation One
 Uttarakhand : CM धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा, पढ़ें | Nation One
Uttarakhand

Uttarakhand : CM धामी ने आपदा प्रबंधन केंद्र में लिया वर्षा से उत्पन्न स्थिति का जायजा, पढ़ें | Nation One

April 1, 2023 97

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हो रही वर्षा से उत्पन्न स्थिति का अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश देने के साथ ही सचिव आपदा प्रबंधन को सभी जिलाधिकारियों से समन्वय बनाने को कहा। जिलाधिकारियों को उनकी जरूरत के अधार पर सहायता उपलब्ध करायी जाय।

जनपदों में सड़कों की आवश्यक मरम्मत में भी तेजी लायी जाय। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थायें समय पर सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिये आवश्यक व्यवस्थायें समय पर की जानी होगी।

इस संबंध में उन्होंने स्वयं भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भी पूरे सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Uttarakhand : आकलन के निर्देश कृषि विभाग को दिये

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्षा के कारण किसानों को हुए नुकसान के आकलन के निर्देश कृषि विभाग को दिये गये हैं। किसानों की जो भी मदद जरूरी होगी वह की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ सहित अन्य क्षेत्रों की वर्षा के दृष्टिगत निरंतर समीक्षा कर अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने को कहा गया है।

उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि भूकम्प के अलावा ज्यादातर आपदाएं बरसात के मौसम में ही घटित होती रही हैं, परन्तु पिछले कुछ वर्षों में आपदाएं हर मौसम में आ रही हैं।

इसको देखते हुये राज्य को आपदाओं का सामना करने के लिये विशेष तैयारी की आवश्यकता है। जागरूकता और पूर्व चेतावनी से आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी कम किया जा सकता है।

Uttarakhand : चार बैठकें कर समीक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चारधाम में गत वर्ष की अपेक्षा अधिक लोगों के आने के दृष्टिगत सभी व्यवस्थायें दिसम्बर-जनवरी से आरंभ कर दी गई थी। स्वयं उन्होंने चार बैठकें कर समीक्षा की है। यात्रा सुगमता व सुरक्षित हो इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें की जा रही हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने मुख्यमंत्री को प्रदेश में वर्षा से उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्षा के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है।

सड़क दुर्घटनाओं में टिहरी में दो लोगों की मृत्यु हुई है जबकि मसूरी में पार्किंग की दीवार गिरने से 04 वाहन क्षत्रिग्रस्त हुए हैं तथा नैनीताल के रामनगर में बस के नदी के बहाव में आने से सवारियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से भेड़ बकरियों के नुकसान का मुआवजा वितरित कर दिया गया है। इस अवसर पर अपर सचिव आपदा प्रबंधन सविन बंसल, रिद्विम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Also Read : Uttarakhand : CM ने दिव्यांग बच्चों से की मुलाकात, नवरात्रि के मौके पर किया कन्या पूजन | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में नवविवाहिता

by nationone_author September 21, 2023

Uttarakhand : रील बनाने का शौक जान पर भारी पड़ रहा है, आए दिन घटनाएं सामने आने के बावजूद लोग

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर फिर

by nationone_author September 21, 2023

NEWS : सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने के आदी हो चुके द्रमुक नेता और तमिलनाडु के खेल व

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध वसूली

by nationone_author September 20, 2023

Uttarakhand : जिला विकास प्राधिकरण के फर्जी नोटिस थमाकर वसूली करने वाले दो कथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy