Uttarakhand: कार्यवाहक CM धामी ने सोमवार को बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया, जानिए क्या कहा | Nation One
Uttarakhand: कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बच्चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया। बता दें कि धामी ने प्रकृति का आभार प्रकट करने वाले फूलदेई पर्व की प्रदेशवादियों को शुभकामनाएं दी एवं प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की।
वहीं फूलदेई लोकपर्व पर धामी ने ईश्वर से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए। साथ ही पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर आए बच्चों को उपहार भेंट किये। दरअसल शशिभूषण मैठाणी एवं पर्वतीय संस्कृति संरक्षण समिति के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Uttarakhand: क्या कहा CM धामी ने?
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फूलदेई उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं परम्पराओं से जुड़ा प्रमुख पर्व है।
इसे भी पढ़े – Yogi New Cabinet List: योगी सरकार 2.0 की नई कैबिनेट में शामिल होंगे ये नेता! जानिए किसके हाथ लगेगी कौनसी कमान | Nation One
उन्होंने कहा कि किसी राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं की पहचान में लोक पर्वों की अहम भूमिका होती है। हमें अपने लोक पर्वों एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में लागातार प्रयास करने होंगें।
बता दें कि लोक पर्व फूलदेई वसंत ऋतु के आगमन का संदेश देता है। इस अवसर पर बच्चे हाथों में टोकरी, थाल लिए खेतों की ओर निकल पड़ते हैं। ताकि देहरी सजाने को सरसों, फ्योंली व आड़ू-खुमानी के ताजा फूल को चुन सकें।