Uttarakhand : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में शरीक हुए CM धामी, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा | Nation One
Uttarakhand : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभा यात्रा में आज CM पुष्कर सिंह धामी भी शुरुआत में शामिल हुए। पहली बार हेलीकॉप्टर से शोभा यात्रा पर फूलों की बारिश भी की गई। शोभा यात्रा की भव्यता देख श्रद्धालुओं की भीड़ बेहद रोमांचित और भक्तिभाव से भरी दिखाई दी।
टपकेश्वर महादेव सेवा दल की तरफ से हर साल आयोजित होने वाली “भव्य शोभा यात्रा-2022” के प्रारम्भ में महंत कृष्णागिरी महाराज से मुख्यमंत्री पुष्कर ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा और मण्डल अध्यक्ष विशाल गुप्ता संग मुलाक़ात कर उनको शोभा यात्रा के आयोजन के लिए बधाई दी। दोनों ने पूजा भी की।
Uttarakhand : शोभा यात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा
शोभा यात्रा में भगवान भोलेनाथ के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की सुंदर झांकियों ने लोगों को हजारों की तादाद में दर्शन के लिए यात्रा मार्ग पर खड़े लोगों को मोह लिया।
यात्रा का स्वागत जगह-जगह विभिन्न समितियों ने पांडाल लगा के और प्रसाद बाँट के किया। यात्रा शिवाजी धर्मशाला से बिंदाल पुल तक चली। यात्रा पर हेलीकॉप्टर ने आसमान से जब पुष्प वर्षा की तो लोग रोमांचित हो उठे। वे और ज़ोर-शोर से भजन और भक्ति भाव में झूमने लगे।
Uttarakhand : पुष्प वर्षा पहली बार देखने को मिली
ऐसी पुष्प वर्षा पहली बार देखने को मिली। डाकरा कैंट में जब यात्रा पहुंची तो लोगों ने कई स्थानों पर उसको रोक के दर्शन किए। चाय-ब्रेक पकौड़े के प्रसाद बांटे गए।
डाकरा पोस्ट ऑफिस के सामने कृष्ण लीला और शिव तांडव नृत्य का प्रदर्शन कलाकारों ने किए। यहाँ दर्शकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और उमस-गर्मी के कारण एक कलाकार कुछ देर के लिए अचेत भी हो गया।
Also Read : Politics News : ‘सबको नौकरी देंगे..’ कहने वाले केजरीवाल के वादे निकले ‘झूठे’, RTI ने खोली पोल | Nation One