Uttarakhand : CM धामी ने दिवाली से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के दिए निर्देश | Nation One
23 Oct, 2024 Nation One News 81
Uttarakhand : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली. सीएम आवास में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए. निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश सीएम धामी ने दिये हैं. सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों के दृष्टिगत राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए. स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए.
Uttarakhand : स्थानीय उत्पादों की खरीद
उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया है कि त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद जरूर करें. इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल“ और “आत्मनिर्भर भारत“ जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा. सीएम धामी ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटखोरी से बचाव के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए. खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए. यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए. यह सुनिश्चित किया जाए लोगों को आवाजाही में अनावश्यक परेशानी न हो. इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पांडेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी मौजूद थे.
Also Read : News : कल से शुरू हो रहा नयार घाटी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्टिवल, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा | Nation One