Friday September 22, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Uttarakhand : चालदा महासू महाराज की डोली यात्रा खत पट्टी के लिए रवाना, उमड़े हजारों श्रद्धालु | Nation One
 Uttarakhand : चालदा महासू महाराज की डोली यात्रा खत पट्टी के लिए रवाना, उमड़े हजारों श्रद्धालु | Nation One
Uttarakhand

Uttarakhand : चालदा महासू महाराज की डोली यात्रा खत पट्टी के लिए रवाना, उमड़े हजारों श्रद्धालु | Nation One

April 30, 2023 7957

Uttarakhand : जौनसार बावर आदिवासी अंचल के अधिष्ठाता देवता चालदा महासू महाराज डेढ़ साल तक समाल्टा में विराजमान रहने के बाद बिते दिन यानि 29 अप्रैल को दसऊ गांव के लिए प्रस्थान कर चुके है। महाराज के प्रस्थान के समय भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

बता दें कि छत्रधारी चालदा देवता का प्रवास किसी भी क्षेत्र के लिए अहम होता है। बिते दिन तक छत्रधारी चालदा देवता समाल्टा में थे। तो वहीं 29 अप्रैल को समाल्टा मंदिर से देवता प्रवास खत्म कर दसऊ गांव के लिए प्रस्थान कर दिया है। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि महासू देवता जौनसार बाबर जनजाति क्षेत्र ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश तक माने जाने वाले देवों के देव इष्ट देव हैं। उन्होंने बताया कि चार भाई महासू में से चालदा महासू महाराज पवित्र मोहना धाम के भवन में विराजमान थे जो कि अब यहां से समाल्टा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

आस्था का सैलाब चालदा महासू महाराज की यात्रा मे जुटा है।
जौनसार बावर क्षेत्र की यह प्राचीन धार्मिक यात्रा है।
समाल्टा गांव मे 18 महीने तक प्रवास करने के बाद पूरी खत ने नम आंखों से महाराज की विदाई की और अब दशोऊ खत के लोग महाराज को अपने गांव ले जा रहे है.#chakrata #mahasudevta pic.twitter.com/ZEoGF1NJ00

— Nation One News (@Nationonetv) April 30, 2023

Uttarakhand : हमेशा चलायमान रहते है चालदा देवता

जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के कुल आराध्य देवता चार भाई हैं। इनमें से सबसे छोटे भाई चालदा देवता हैं। चालदा देवता हमेशा चलायमान रहते हैं, जो प्रवास के दौरान किसी खत पट्टी में दो साल, कहीं एक साल, तो कहीं डेढ़ साल तक रहते हैं। देवता का प्रवास जौनसार बावर में बड़ा आयोजन माना जाता है। प्रवास का लंबा इतिहास है।

छत्रधारी चालदा देवता 30 नवंबर 2018 में कोटी कनासर गांव में विराजमान हुए। 20 नवंबर 2019 को कोटी कनासर से प्रस्थान हुआ। 23 नवंबर 2019 मोहना गांव में विराजमान हुए। 22 नवंबर 2021 प्रवास खत्म हुआ। 23 नवंबर 2021 को खत पट्टी समाल्टा मोरी में विराजमान हुए।

29 अप्रैल तक 17 महीने 7 दिन का प्रवास है। 29 अप्रैल को समाल्टा मंदिर से खत पट्टी दसऊ गांव के लिए प्रस्थान कर दिया है। रात्रि प्रवास पर नराया गांव में दो दिन रहेंगे। जिसके लेकर प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Also Read : Uttarakhand : बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के लिए आगे आए आईटीबीपी के जवान, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में नवविवाहिता

by nationone_author September 21, 2023

Uttarakhand : रील बनाने का शौक जान पर भारी पड़ रहा है, आए दिन घटनाएं सामने आने के बावजूद लोग

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर फिर

by nationone_author September 21, 2023

NEWS : सनातन धर्म के खिलाफ अनर्गल प्रलाप करने के आदी हो चुके द्रमुक नेता और तमिलनाडु के खेल व

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध वसूली

by nationone_author September 20, 2023

Uttarakhand : जिला विकास प्राधिकरण के फर्जी नोटिस थमाकर वसूली करने वाले दो कथित पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : Reel बनाने के चक्कर में

Uttarakhand

NEWS : उदयनिधि स्टालिन ने सनातन पर

Uttarakhand

Uttarakhand : प्राधिकरण के नाम पर अवैध

Uttarakhand

NEWS : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy