
Uttarakhand BJP State President: महेन्द्र भट्ट को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान, नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू | Nation One
Uttarakhand BJP State President: उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला ले लिया गया है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेन्द्र भट्ट को उत्तराखंड का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दरअसल यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव पर लागू हुई है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में एक पत्र भी जारी है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था । जिसके तहत अब महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा की जिम्मेदारी मिली है ।
अरुण सिंह ने जारी पत्र में कहा
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा नियुक्ति को लेकर जारी पत्र में कहा गया है, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी”
जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं के अलावा भाजपा संगठन में भी उनकी मजबूत पकड़ है।
कहा जा रहा है कि उनका गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए भाजपा हाईकमान ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
हाल ही में उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद उनका अध्यक्ष बनना तह लग रहा था ।
Uttarakhand State President: जानिए कौन हैं महेंद्र भट्ट
दरअसल महेंद्र भट्ट इस साल हुए विधानसभा चुनावों में बदरीनाथ से कांग्रेस के राजेंद्र भंडारी से 2047 मतों से पराजित हो गए थे। लेकिन वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
साथ ही चमोली की नंदप्रयाग विधानसभा सीट से भी विधायक रह चुके हैं। वह चमोली में पोखरी विकासखंड के ब्राह्मणथाला गांव के निवासी ही हैं।