Uttarakhand : डॉक्टरों पर गिरी गाज, 158 बर्खास्त, जल्द होगी नई भर्ती | Nation One
27 Dec, 2024 Nation One News 78
Uttarakhand : उत्तराखंड सरकार ने नए साल से पहले स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी है. सरकार के इस एक्शन के बाद अब जल्द ही खाली पदों पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से जल्द ही नई भर्ती की जाएगी.
Uttarakhand : 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से गायब चल रहे 158 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं. इन चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था. मंत्री ने साफ किया कि लापरवाह और गैरहाजिर कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा.
Uttarakhand : ऊधमसिंह नगर जिले में हुई सबसे अधिक बर्खास्तगी
बता दें कि सबसे अधिक बर्खास्तगी ऊधमसिंह नगर जिले में हुई है, जहां 21 डॉक्टरों की सेवाएं समाप्त की गई है. जबकि अल्मोड़ा में 12, नैनीताल, चंपावत और उत्तरकाशी में 11-11, देहरादून और बागेश्वर के 9-9, टिहरी और चमोली में 13-13, पौड़ी में 10, रुद्रप्रयाग में 7, हरिद्वार में 6, पिथौरागढ़ में पांच डॉक्टरों को बर्खास्त किया है. इसके साथ ही विभिन्न अस्पतालों के 20 और डॉक्टरों को भी सेवा से मुक्त किया गया है.
Also Read : Uttarakhand : बाल विवाह से बची 14 साल की नाबालिग, पुलिस को किया सूचित | Nation One