
Uttarakhand : एकतरफा प्यार में पागल छात्र ने कॉलेज के बाहर छात्रा को मारी गोली, गिरफ्तार | Nation One
Uttarakhand : राजधानी में कॉलेज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्र ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मौत के कारणों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक छात्र छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। इसको हत्या की वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें कि यह मामला सहस्त्रधारा रोड पर स्थित कॉलेज का है। कॉलेज के बाहर छात्र ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
Uttarakhand : गोली मारकर हत्या
मिली जानकारी के अनुसार गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार निवासी मृतक छात्रा वंशिका सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट से डी फार्मा का कोर्स कर रही थी। उसके साथ शामली निवासी आरोपी छात्र आदित्य तोमर भी पढ़ता था।
हाल ही में दोनों की दोस्ती हुई थी। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के मुताबिक वंशिका गुरुवार शाम को अपने दोस्त के साथ कॉलेज के पास डेली नीड्स कैफे आई और वहां पर आदित्य भी आ गया।
जहां पर पहले उसने छात्रा से बात की। इसके बाद ना जाने क्या हुआ कि उसने छात्रा को कैफे से बाहर खींचा और गोली मारकर हत्या कर दी।
Uttarakhand : वंशिका को अस्पताल में भर्ती कराया
इसके बाद वह कुछ दूर तक पैदल दौड़ा। जहां पर उसकी बंदूक गिर गई और वह बाइक भी मौके पर छोड़कर चला गया। घटनास्थल पर तुरंत पुलिस पहुंच गई।
पुलिस की मदद से घायल वंशिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी वंशिका को बीते कुछ महीनों से जानता था और वह हत्या से ठीक पहले वंशिका से किसी को बुलाने की बात कह रहा था।
Uttarakhand : आरोपी मौके से फरार
वंशिका ने अपने दोस्त को फोन भी किया था लेकिन वह वहां नहीं पहुंच सका। इतने में जब विवाद और गर्म हो गया तो आरोपी ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने हत्याआरोपी आदित्य तोमर को घेराबंदी कर देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है।
Uttarakhand : हत्याआरोपी आदित्य तोमर गिरफ्तार
गौर हो कि ये पूरा मामला एकतरफा प्यार से जोड़कर देखा जा रहा है। छात्रा की हॉस्टल के बाहर सरेआम हत्या से हड़कंप मच गया था और आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।
आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी थी। वहीं पुलिस ने हत्या आरोपी आदित्य तोमर को घेराबंदी कर देहरादून आईएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है।
यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War : यूक्रेन में मारे गए छात्र का पार्थिव शरीर लाने पर BJP विधायक का शर्मनाक बयान | Nation One