उत्तराखंडः 419 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पटवारियों प्रस्ताव किया तैयार ||Nation One||

सरकार अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए प्रदेश में 419 पटवारी के पदों पर भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

राजस्व विभाग ने भी इसके लिए अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजे जाने वाला प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रदेश में पटवारियों की भर्ती लंबे समय से नहीं हुई है।

पूर्व में एक बार कोशिश हुई थी लेकिन विवाद के चलते यह मामला अटक गया था।

अब शासन सीधी भर्ती के जरिए प्रदेश में 419 पटवारियों की नियुक्ति करेगा।

यह फाइल अनुमति के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजी गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री के स्तर से भी इस प्रस्ताव को अनुमति मिल गई।