Uttar Pradesh : राजकीय निर्माण निगम बना भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा, पढ़ें पूरी खबर | Nation One

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। जिसका एक अच्छा खासा उदाहरण उत्तर प्रदेश निर्माण निगम भी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश निर्माण निगम लगातार विवादों में रहा है।

इसके अधिकारियों पर समय-समय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है। अधिकारियों और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी यूपी की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की उजागर हुई है।

Uttar Pradesh : भ्रष्ट असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर का एक वीडियो

आपको बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भ्रष्ट असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर का एक वीडियो सामेन आया है जिसमें उत्तर प्रदेश निर्माण निगम के असिस्टेंट मैनेजर के भ्रष्ट बोल साफ सुनाई दे रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कैसे ये मैनेजर खुद अपने भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। दरअसल इस मैनेजर ने भ्रष्टाचार से कमाए हुए पैसों से कई जगहों पर अपनी जमीन खरीदी और करोड़ों की धांधली को अंजाम दिया है।

Uttar Pradesh : यहां देखें वीडियों

साथ ही लखनऊ में बिज़नेस के लिए अपने पैर जमाने आए इनवेस्टर्स को भी अपनी चिकनी चुपड़ी बातों का झांसा देकर अपने काले धंधे में करोड़ो रूपए की इनवेस्टमेंट करने को कहा।

इतना ही नहीं इनवेस्टर्स को 50 % प्रतिशत मुनाफे का भी लालच देते हुए वीडियो में सुनाई और दिखाई दे रहा है। सरकार की नाक के नीचे कैसे ये सरकारी कर्मचारी खुद दीमक की तरह देश को अंदर से खा रहे हैं।

जहां एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से ख्तम करने के लिए नई नई स्कीमें धरातल पर उतार रही है और योगी 2.0 के राज में सभी किस्म के अपराध के लिए कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। वहीं योगी जी के राज में भ्रष्टाचारियों का पूरा छत्ता लखनऊ में गैरकानूनी गतिविधियां को अंजाम दे रहा है।

Also Read : अमेठी: भ्रष्टाचार का एक और वीडियो वायरल