‘उपपा’ ने की गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर पदयात्रा शुरू

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की महिला विंग के पदाधिकारी शुक्रवार को प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर शहर से पैदल मार्च करते हुए गैरसैंण के लिए रवाना हुए। केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी व संगठन के दूसरे पदाधिकारियों ने गांधी पार्क से महिला पदाधिकारियों को रवाना किया। इस दौरान महिलाओं ने रेखा धस्माना के नेतृत्व में पैदलयात्रा शुरू की। जो 20 मार्च को गैरसैंण पहुंचेगी।

सरकार बढ़ती नशाखोरी, बेरोजगारी को दूर करने में रही असफल

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने पैदल यात्रा को रवाना करते समय गांधी पार्क में कहा कि गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने की मांग काफी पुरानी है। पार्टी इस मुद्दे को लेकर संघर्षरत है और लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है। उनका कहना था कि प्रदेश की भाजपा सरकार बढ़ती नशाखोरी, बेरोजगारी को दूर करने व वनसंपदा को बचाने में असफल साबित हो रही है। जनता को किए गए वादों को पूरा न करने से ठगी महसूस कर रही है। गैरसैंण को लेकर पैदलयात्रा में महिला पदाधिकारियों ने गांधी पार्क से रवाना होकर रानीधारा, धार की तूली, मटेला, हवालबाग, कोसी कटारमल, कठपुड़यिा तक पहुंचे और जनसंपर्क कर राजधानी बनाए जाने के लिए समर्थन मांगा।

केंद्रीय सचिव अमीनुररहमान, देवीदत्त साह, राजू गिरि आदि जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से संपर्क कर जागरूक करते रहे। पदयात्री शुक्रवार को नैनीसार द्वारसों में रात्रि विश्राम कर शनिवार को मझखाली, रानीखेत, गगास, छाना गोलू होते हुए बगवाली पोखर पहुंचेंगे। सभी का मानना था कि इस यात्रा में आम जनता का पूरा सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *