Tuesday October 3, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. UP : योगी सरकार का फैसला, बंद होंगीं धर्मस्थल, स्कूल-हाइवे के पास की शराब दुकानें | Nation One
 UP : योगी सरकार का फैसला, बंद होंगीं धर्मस्थल, स्कूल-हाइवे के पास की शराब दुकानें | Nation One
Uttar Pradesh

UP : योगी सरकार का फैसला, बंद होंगीं धर्मस्थल, स्कूल-हाइवे के पास की शराब दुकानें | Nation One

July 3, 2023 193

UP : प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मस्थलों, विद्यालयों और हाईवे आदि के पास की शराब दुकानों को बंद करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब बनाने व बेचने पर सख्त से सख्त कार्यवाही व सघन निगरानी सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इन जगहों पर शराब बेचने की कोई भी दुकान ना हो। शनिवार को सीएम योगी ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व प्राप्तियों की विस्तार से समीक्षा की, इस दौरान उनके साथ वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।

UP : राज्य को मिला 46 हजार करोड़ का राजस्व

राजस्व प्राप्तियों की समीक्षा के बाद सीएम योगी ने कहा कि लगातार प्रयासों से प्रदेश के कर-करेत्तर राजस्व संग्रह में लगातार वृद्धि हो रही है। इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अब तक 46 हजार करोड़ से अधिक राजस्व मिला है।

राज्य को मिले राजस्व में GST व VAT से 26 हजार करोड़, एक्साइज में 10 हजार करोड़, स्टाम्प एवं पंजीयन से 6 हजार करोड़ और परिवहन से 2400 करोड़ से अधिक मिला है। सीएम ने संतोष जताते हुए कहा कि यह जनता से मिला धन है, जो प्रदेश के विकास और जन कल्याण पर खर्च किया जाएगा।

UP : GST के लिए टैक्स चोरी पर लगाएं रोक

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए नए-नए स्रोत तलाशें। इसके साथ ही उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष के लिए 1.50 लाख करोड़ के जीएसटी और वैट संग्रह का लक्ष्य दिया। मुख्यमंत्री ने राजस्व चोरी को राष्ट्रीय क्षति बताते हुए कहा कि GST चोरी रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की जरुरत है।

योगी सरकार ने कहा कि छापेमारी से पहले पुख्ता जानकारी इकठ्ठा करें और इंटेलिजेंस को और बेहतर बनाएं। सीएम ने फील्ड में योग्य, कुशल और दक्ष अधिकारियों को तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

Also Read : NEWS : कन्हैया लाल के मर्डर पर बनी फिल्म, रिलीज हुआ दिल दहला देने वाला टीजर | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

UP Police की शर्मनाक हरकत! दिव्यांग महिला को

by nationone_author October 1, 2023

UP Police : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो महिला पुलिस

Uttar Pradesh

UP NEWS : BJP विधायक के फ्लैट में

by nationone_author September 25, 2023

UP NEWS : यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला

Uttar Pradesh

UP NEWS : ट्रेन में महिला सिपाही पर

by nationone_author September 22, 2023

UP NEWS : सावन मेले के दौरान ड्यूटी कर लौट रही महिला पुलिसकर्मी से सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में हमले के

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : मामूली विवाद में चाचा ने

Uttarakhand

Uttarakhand : दो दिन में यहां मिली

Uttarakhand

Haridwar : नौकरी लगाने के नाम पर

Crime

Crime : जल्द अमीर बनने के लालच

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy