UP-Uttarakhand Election Result 2022 : यूपी में बीजेपी आगे, उत्तराखंड में कांटे की टक्कर | Nation One

Election Result

Election Result : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश की 403 और उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के नजीते आज कड़ी सुरक्षा के बीच आ रहे हैं।

आज दोपहर बाद तक साफ हो जाएगा कि दोनों प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी दोबारा सत्ता में वापसी कर रही है या कोई अन्य दल बाजी मारेगा।

देखना दिलचस्प होगा कि यूपी में जीत का ताज योगी आदित्यनाथ या अखिलेश यादव के सिर सजेगा। यूपी में मतगणना के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई हैं।

Election Result : उत्तर प्रदेश कुल रुझान- 302 सीटें

  1. बीजेपी- 209
  2. समाजवादी पार्टी- 122
  3. बसपा- 7
  4. कांग्रेस- 4
  5. अन्य- 0

Election Result : उत्तराखंड कुल रुझान- 70 सीटें

  1. बीजेपी- 43
  2. कांग्रेस- 22
  3. आप- 00
  4. यूकेडी- 1
  5. अन्य- 0
  • उत्तर प्रदेश में 302 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी 209 और समाजवादी पार्टी 122, बीएसपी 7, और कांग्रेस 4 पर आगे है।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा उम्मीदबार, नोएडा से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह भी आगे चल रहे हैं। देवरिया से भाजपा उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।
  • उत्तराखंड में 7 विधानसभा सीटों पर रुझान आ गए हैं। यहां 4 सीटों पर बीजेपी और 3 सीटों पर कांग्रेस आगे है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand : कल खुलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा, MLAs को अज्ञातवास में ले जा सकती है कांग्रेस | Nation One