
UP NEWS : अयोध्या में आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मुहर | Nation One
UP NEWS : 11 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव से पहले सीएम योगी की कैबिनेट आज गुरुवार को अयोध्या में बैठक करेगी। अयोध्या में सीएम योगी कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी। बैठक के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
सीएम योगी अयोध्या स्थित रामकथा पार्क पहुंचेंगे। इसके बाद अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ हनुमान गढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि परिसर का दौरा करेंगे। साथ ही अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे।
मुख्यमंत्री लगभग दोपहर 12 बजे अंतर्राष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में मंत्रिमंडल परिषद की बैठक करेंगे। सीएम योगी अयोध्या में लगभग 4 घंटे के लिए कैबिनेट की बैठक में शामिल होने आ रहे हैं।
UP NEWS : 22 जनवरी को मंदिर का होगा लोकार्पण
अयोध्या में कैबिनेट की बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बातचीत में कहा आज अयोध्या में यूपी की कैबिनेट बैठक ऐतिहासिक होने जा रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
दीपोत्सव इस बार पिछले साल से और बढ़िया मनाया जाएगा और ऐतिहासिक होगा, रिकॉर्ड कायम होगा। 22 जनवरी को प्रभु राम लाल का भव्य मंदिर का लोकार्पण होगा। आज हम सब बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लेंगे।
UP NEWS : बैठक में लिए जा सकते हैं ये फैसले
यूपी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज कैबिनेट की बैठक है। ये बहुत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण हैं। जहां अयोध्या के विकास के लिए, योजनाओं को गति देने के लिए, तमाम नई योजनाओं की शुरुआत करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
Also Read : NEWS : एल्विश यादव को रिमांंड पर लेने की तैयारी कर रही पुलिस, कोर्ट में दी अर्जी | Nation One