UP News : उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने आज भी 13 IAS और 20 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
इन तबादलों में विशेष सचिव, मंडलायुक्त, डीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए स्थानों पर जॉइन करने का निर्देश दिया है।
UP News : नए स्थानों पर जॉइन करने का निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वाराणसी में लंबे समय से डीएम रहे कौशल राज शर्मा को प्रयागराज में मंडलायुक्त पर पर भेजा गया है।
संजय कुमार को सचिव, वित्त विभाग से हटाकर उत्तर प्रदेश रोडवेज के नए प्रबंध निदेशक बनाया है। इससे पहले इसी पद पर तैनात राजेंद्र सिंह को चित्रकूट धाम का नया मंडल आयुक्त बनाया गया है।
संजय गोयल को झांसी मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है। लंबे समय बाद प्रमोशन होने के बावजूद जिलाधिकारी वाराणसी के तौर पर डटे कौशल राज शर्मा को अब मंडल का प्रभार दिया गया है।
UP News : अपूर्वा दुबे अब उन्नाव की डीएम
वाराणसी में जिलाधिकारी की कमान एस राजलिंगम को दी है। राजलिंगम अभी तक कुशीनगर में डीएम थे। वहीं उन्नाव के डीएम जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को कुशीनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा फतेहपुर की जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे अब उन्नाव की डीएम होंगी। बलरामपुर की डीएम श्रुति को फतेहपुर ट्रांसफर किया गया है। कानपुर के मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार अब बलरामपुर के जिलाधिकारी होंगे।
UP News : 20 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला
अंबेडकर में सीडीओ सुधीर कुमार कानपुर के नए मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। योगी सरकार ने इसके अलावा 20 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
बता दें कि पिछले महीने भी यूपी में बड़े स्तार पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इसमें लखनऊ और कानपुर समेत नौ जिलों के डीएम भी ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा कई मुख्य विकास अधिकारियों का भी तबादला किया गया था।
Also Read : SSC Scam : ‘पार्थ चटर्जी को बली का बकरा बनाया’, ममता सरकार पर हमलावर हुए सुकांत मजूमदार | Nation One