![UP News : खेत को बचाने के लिए महिला ने ट्रैक्टर के आगे फेंक दी दुधमुंही बच्ची, पढ़ें पूरी खबर | Nation One](https://nationone.tv/wp-content/uploads/2022/08/Up-news.jpg)
UP News : खेत को बचाने के लिए महिला ने ट्रैक्टर के आगे फेंक दी दुधमुंही बच्ची, पढ़ें पूरी खबर | Nation One
UP News : भूमि विवाद में मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को दाव पर लगा दिया। परिवार के लोगों ने बटवारे में उसे हिस्से की जमीन नहीं दी थी। खेत जुताई करते समय एक महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे को ट्रैक्टर के आगे फेंक दिया गया।
पीडिता का आरोप है कि मामले की तहरीर करनैलगंज कोतवाली में दी थी। जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो विवश होकर कदम उठा लिया। घटना यूपी के गोंडा जिले के लालेमऊ गांव की है।
यहां के रहने वाले दान बहादुर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा गया है कि वह चार भाई हैं, सभी को बराबर हिस्सा मिला हुआ है। सभी अपने-अपने हिस्से पर काबिज भी हैं।
वह अपने खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचा था, उसी बीच उसके भाई की पत्नी अपनी दुधमुंही बच्ची को लेकर पहुंची और ट्रैक्टर के आगे फेंककर खेत जुताई का विरोध करने लगी।
UP News : पंचायत में चारों भाई का हिस्सा अलग
इसके पूर्व पंचायत में चारों भाई का हिस्सा अलग हुआ था। फिर भी उसका भाई उसके कार्य में अपनी पत्नी से अवरोध उतपन्न करा रहा है।
थाना करनैलगंज के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में आया है मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। बताया जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर लोग तरह-तरह की कमेंट कर रहे है। वहीं पीडित महिला का आरोप है कि पुलिस से न्याय की उम्मीद छोड़ दी है। वह मामले को उच्च अधिकारियों से अवगत करायेगी।
Also Read : Yogi Action : सीएम योगी का बड़ा एक्शन, लखनऊ और कानपुर के कमिश्नर को हटाया | Nation One