UP News : नूपुर शर्मा के विवादित बयान पर मायावती ने बीजेपी को दी नसीहत, ट्वीट कर कही यह बात | Nation One

UP News

UP News : बीजेपी प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर मायावती ने भाजपा को नसीहत दी है। मायावती ने ट्विटर पर लिखा है केवल सस्पेंड करने से काम नहीं चलेगा।

बीएसपी सुप्रीमो ने बीजेपी को नसीहत देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि देश में सभी धर्मों का सम्मान जरूरी। किसी भी धर्म के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।

Also Read : Uttarakhand: हल्द्वानी के Himanshu ने किया CDS में देश टॉप, ये बताया अपनी मेहनत का राज | Nation One
Also Read : Viral: Zomato से ऑर्डर करना पड़ा भारी, Coffee में कुछ ऐसा निकला जिसे देख दंग रह जाएंगे आप | Nation One

UP News : निर्दोष लोगों को परेशान ना किया जाए

इस मामले में बीजेपी को भी अपने लोगों पर सख्ती से शिकंजा कसना चाहिए। केवल उनको सस्पेंड व निकालने से काम नहीं चलेगा बल्कि उनको सख्त कानूनों के तहत जेल भजेना चाहिए।

दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा कि इतना ही नहीं बल्कि कानपुर में अभी हाल ही में जो हिंसा हुई है, उसकी तह तक जाना बहुत जरूरी है, साथ ही इस हिंसा के विरुद्ध हो रही पुलिस कार्रवाइयों में निर्दोष लोगों को परेशान ना किया जाए, बीएसपी की यह भी मांग है।

Also Read : Uttarakhand Bus Accident : उत्तरकाशी बस हादसे में 26 की मौत, पीएम मोदी ने किया आर्थिक सहायता की घोषणा | Nation One
Also Read : Bollywood News: कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड सेलेब्स, अब Shahrukh Khan भी हुए संक्रमित | Nation One