Thursday November 30, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. UP NEWS : BJP विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस | Nation One
 UP NEWS : BJP विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस | Nation One
Uttar Pradesh

UP NEWS : BJP विधायक के फ्लैट में कर्मचारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस | Nation One

September 25, 2023 265

UP NEWS : यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश शुक्ला के हजरतगंज स्थित सरकारी फ्लैट पर रविवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

इसकी जानकारी पुलिस को मिलने के बाद पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर गई और फंदे से शव को उतारा। हालांकि, अभी तक खुदकुशी करने की वजह का पता नहीं चल सका है।

UP NEWS : पुलिस अधिकारी ने मामले पर क्या बताया

मृतक का नाम श्रेष्ठ त्रिपाठी है और उसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले मृतक श्रेष्ठ तिवारी ने अपने एक जानकार को फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। जिस व्यक्ति को उसने फोन किया था, उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

इसके बाद पुलिस टीम को बीजेपी विधायक के फ्लैट नंबर 804 पर भेजा गया। दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो श्रेष्ठ फंदे पर लटका हुआ मिला।

UP NEWS : पुलिस मोबाइल की जांच कर रही

पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। हाल के दिनों में श्रेष्ठ ने किन लोगों से मोबाइल पर बात की। इसकी भी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। वह किस बात से परेशान था, इसको लेकर पुलिस उसके दोस्तों से भी संपर्क कर रही है।

हालांकि, इस संबंध में विधायक योगेश शुक्ला की तरफ से अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा फैल गया है। आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी हैदरगढ़ निवासी 24 वर्षीय श्रेष्ठ तिवारी बीजेपी विधायक के मीडिया सेल में काम करते थे। रविवार रात वह फ्लैट में अकेले थे। इंस्पेक्टर के मुताबिक अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read : UP NEWS : ट्रेन में महिला सिपाही पर हमला करने वाले आरोपी का एनकांटर, पढ़ें | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला,

by nationone_author November 30, 2023

UP News : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार महिलाओं को बड़ा

Uttar Pradesh

UP NEWS : 1 साल से मां के

by nationone_author November 30, 2023

UP NEWS : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बहनें अपनी मां

India

NEWS : 8 नौसैनिकों को मौत की सजा

by nationone_author November 24, 2023

NEWS : कतर में जासूसी के आरोप में मौत की सजा पाने वाले आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को उम्मीद

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarkashi : टनल से निकाले गए श्रमवीरों

Politics

CM ने दी मजदूरों को ₹1 लाख

India

Uttarakhand weather- जानिए उत्तराखंड का मौसम, कहां

Uttarakhand

Uttarakhand : यहां घर में दो सगी

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy