Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. UP News : CM योगी ने ‘MotoGP India 2023’ के पहले टिकट का किया अनावरण | Nation One
 UP News : CM योगी ने ‘MotoGP India 2023’ के पहले टिकट का किया अनावरण | Nation One
Uttar Pradesh

UP News : CM योगी ने ‘MotoGP India 2023’ के पहले टिकट का किया अनावरण | Nation One

June 23, 2023 75

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित होने जा रही विश्व की सबसे तेज मोटर बाइक रेस ‘मोटो जीपी’ 2023 के पहले रेस के पहले टिकट का मंगलवार को अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटो जीपी विश्व की सबसे बड़ी, सबसे तेज और पुरानी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता है।

पहली बार भारत की मेजबानी में उत्तर प्रदेश  में बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा में 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2023 तक हो रहे ‘मोटो जीपी’ का आयोजन गर्व और हर्ष का विषय है। निश्चित तौर पर यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश  के लिए महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के युवाओं के बीच रोमांच से भरे इस ग्लोबल इंवेंट को लेकर उत्सुकता रहती है। यह दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसके लगभग 350 करोड़ बार वीडियो देखे जा चुके हैं।

UP News : ‘मोटो जीपी भारत’ रेसिंग प्रतियोगिता का सफल संचालन

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मोटो जीपी भारत’ रेसिंग प्रतियोगिता का सफल संचालन वैश्विक स्तर पर ‘ब्रांड उत्तर प्रदेश’ को मजबूती से स्थापित करेगा। साथ ही, इस वर्ष यूरोप के बाहर पहली बार उत्तर प्रदेश  में ‘मोटो ई-रेस’ का भी आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रदेश की सफलता की गाथा में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के असहयोग और उदासीनता के कारण उत्तर प्रदेश  में लायी गयी ‘फॉर्मूला वन रेस’ को मात्र एक बार आयोजित कराकर बन्द कर दिया गया था।

यही कारण है कि इस रेस के आयोजक सीईओ कार्मेलो जब गत वर्ष मुझसे मिले थे, तब वे वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश  में इस रेस के आयोजन को लेकर सशंकित थे। मैंने उन्हें उत्तर प्रदेश  में इस रेस के आयोजन के सम्बन्ध में सरकार के पूर्ण सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया था।

टिकट अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मोटो जीपी की पूरी टीम को सुरक्षा और सुविधा का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि रेस के आयोजकों और प्रतिभागियों का उत्तर प्रदेश  में प्रवास अत्यंत सुखद रहेगा।

UP News : भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा

मुख्यमंत्री ने हर्ष जताते हुए कहा कि मोटो जीपी के कुल सदस्य देशों में 12 देश जी-20 के सदस्त हैं। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जापान भी शामिल हैं। वर्तमान में भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और जिस समय यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, उसी समय जी-20 के राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली में उपस्थित होंगे।

आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली बाइक में 30 फीसद एथेनॉल का प्रयोग करना, सराहनीय है। यह कार्बन फुटप्रिंट को घटाने में सहायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश  देश का सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक राज्य है। इस दृष्टि से भी इस ग्रैंड इवेंट का आयोजन महत्वपूर्ण है।

मोटो जीपी भारत रेसिंग से 276 ब्रांड जुड़ने पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने वृहद स्तर पर होने वाले इस रेस के आयोजन से उत्तर प्रदेश  में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधि होने की संभावना है। साथ ही 05 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होगा।

खास मौके पर ‘मोटो जीपी भारत 2023’ के आयोजनकर्ताओं ने विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश राइडर इनिया बास्टियानिनी की ओर से एक हेलमेट मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया तो मुख्यमंत्री ने अपने हस्ताक्षर के साथ एक हेलमेट राइडर बास्टियानिनी को प्रेषित किया।

Also Read : UP News : CM योगी ने इतने करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

UP NEWS : ट्रेन में महिला सिपाही पर

by nationone_author September 22, 2023

UP NEWS : सावन मेले के दौरान ड्यूटी कर लौट रही महिला पुलिसकर्मी से सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में हमले के

Uttar Pradesh

NEWS : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, फ्लैट से

by nationone_author September 20, 2023

NEWS : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पॉश इलाके से पुलिस ने थाइलैँड की 3 युवतियों को गिरफ्तार

Uttar Pradesh

LIC एजेंट और कर्मियों के लिए सरकार ने

by nationone_author September 19, 2023

LIC : एलआईसी कर्मचारियों के परिवारों के कल्याण के लिए सरकार ने 30 प्रतिशत की एक समान दर पर पारिवारिक

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy