Monday December 5, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. UP News : महिलाओं के खिलाफ अपराध और सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर CM योगी सख्त | Nation One
 UP News : महिलाओं के खिलाफ अपराध और सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर CM योगी सख्त | Nation One
Uttar Pradesh

UP News : महिलाओं के खिलाफ अपराध और सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर CM योगी सख्त | Nation One

October 5, 2023 71

UP News : 6 वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं एवं बच्चियों से जुड़े अपराधों को कम करने, आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के जो प्रयास किए हैं, उसके चलते न सिर्फ प्रदेश में इन अपराधों में काफी कमी आई है बल्कि हैवानों को सजा दिलाने के लिए पीड़ितों के परिजन भी आगे आ रहे हैं।

सीएम योगी के जगाए इस विश्वास के कारण न्याय की आस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने खिलाफ होने वाले अपराधों की शिकायत करने में कोताही नहीं बरती।

नतीजा ये रहा कि एक तरफ जहां प्रदेश के कुछ जिलों में मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी है, वहीं पुलिस की चौकसी और मामलों के निस्तारण में तेजी के चलते प्रदेश भर में कुल मामलों में गिरावट भी दर्ज की गयी है।

UP News : हैवानों के खिलाफ कार्रवाई तेज

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला अपराध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, लव जिहाद, धर्म परिवर्तन को लेकर समीक्षा बैठक में हैवानों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिये हैं।

साथ ही इन मामलों के मुकदमों को दर्ज करने में हीलाहवाली करने वालों पुलिसकर्मियों पर सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिये हैं।

इस दौरान महिला अपराध को लेकर सख्त कार्रवाई करने वाले टॉप 5 और खराब प्रदर्शन करने वाले बॉटम 5 की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गयी। यह रिपोर्ट इस साल जनवरी से लेकर अगस्त माह तक की है।

UP News : महिला अपराध पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता से प्रदेशवासियों में बढ़ा विश्वास

महिला अपराध संबंधी समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया गया कि प्रदेश में जनवरी से अगस्त तक दुष्कर्म के 1869 मामले दर्ज किए गए हैं।

इनमें से 1359 मामलों में आरोप पत्र दाखिल कर दिये गये हैं जबकि 220 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गयी है। वहीं 290 मामलों की विवेचना की जा रही है। योगी सरकार की ओर से बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने से लोग आगे आकर मुकदमे दर्ज करा रहे हैं।

इससे भले ही प्रदेश के कुछ जिलों में दुष्कर्म के दर्ज मामलों में वृद्धि हुई हो, लेकिन ओवरआल प्रदेश में रेप के मामलों में कमी दर्ज की गई है। जागरूकता के चलते दुष्कर्म के मुकदमे पिछले आठ माह में फतेहगढ़, सीतापुर, खीरी, कौशांबी और हमीरपुर में ज्यादा दर्ज किए गऐ हैं।

UP News : 253 अभियुक्तों की गिरफ्तारी

वहीं इन मामलों में संलिप्त कुल 2578 अभियुक्तों में से 2325 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। वहीं वांछित 253 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

दुष्कर्म के मामलों में बड़ी कार्रवाई करने वालों में टॉप 5 जिलों में बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा और संभल शामिल हैं जबकि प्रयागराज, शाहजहांपुर, बलरामपुर, कौशाम्बी और फतेहपुर का प्रदर्शन काफी खराब है।

इसी तरह पॉक्सो एक्ट के 5957 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 4860 में आरोप पत्र दाखिल कर दिये गये हैं जबकि 373 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गयी है। वहीं 724 मामले विचाराधीन हैं।

UP News : पॉक्सो एक्ट के मामले दर्ज कराने में वृद्धि

सरकार की ओर से पॉक्सो एक्ट में सख्त कार्रवाई और जागरूकता का नतीजा है कि पहले जहां लोग इन मामलों को लोकलाज के चलते दर्ज नहीं कराते थे, वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में पॉक्सो एक्ट के मामले दर्ज कराने में वृद्धि हुई है। इन जिलों में तेजी के साथ इन मामलों को निपटाया भी जा रहा है।

इन जिलों में अयोध्या, कौशांबी, अंबेडकरनगर, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और झांसी शामिल हैं। उक्त मामलों में संलिप्त कुल 8699 अभियुक्तों में से 8009 अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही की गयी तथा 690 अभियुक्त वांछित हैं।

पॉक्सो एक्ट के तहत रामपुर, झांसी, हरदोई, खीरी और सीतापुर ने तेजी से कार्रवाई कर प्रदेश भर में अच्छा प्रदर्शन किया है। उधर, औरेया, कमिश्नरेट प्रयागराज, कानपुर, कन्नौज और बहराइच का प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

UP News : अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने को आगे आ रहा पीड़ित परिवार

प्रदेश में पिछले आठ माह में शीलभंग के 6445 मुकदमे दर्ज किए गये, जिसमें से 4531 मामलों में आरोप पत्र एवं 596 में अंतिम रिपोर्ट लगायी जा चुकी है जबकि 1318 मामलों में विवेचना चल रही है।

योगी सरकार के एक्शन और जागरूकता के चलते प्रदेश के कुछ जिलों में शीलभंग के मुकदमों में वृद्धि दर्ज की गयी। इन जिलों में देवरिया, अंबेडकरनगर, मीरजापुर, फतेहगढ़ और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर शामिल हैं।

इन मामलों में उक्त अभियोगों में संलिप्त कुल 11022 अभियुक्तों में से 9388 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। पुलिस 1634 वांछित अभियुक्तों को धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

UP News : धर्म परिवर्तन के कुल 241 मामले दर्ज

वहीं इन मामलों में तेजी से कार्रवाई करने में मुजफ्फनगर, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस और झांसी का प्रदर्शन अच्छा रहा है जबकि कमिश्नरेट प्रयागराज, कमिश्नरेट लखनऊ, हमीरपुर, मऊ और कमिश्नरेट कानुपर का प्रदर्शन काफी खराब रहा।

इसी तरह प्रदेश में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के कुल 241 मामले दर्ज किए गए, जिसमें 176 में आरोप पत्र एवं 16 में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गयी है जबकि 48 मामलों की विवेचना की जा रही है। उक्त मामलों में संलिप्त कुल 790 आरोपियों में से 742 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं 48 अभियुक्त वांछित चल रहे हैं।

इन मामलों में अच्छा प्रदर्शन करने वालों में इटावा, आजमगढ़, जौनपुर और संभल शामिल हैं जबकि गारेखपुर, कमिश्नरेट प्रयागराज, मुजफ्फनगर, कमिश्नरेट कानपुर और हापुड़ का काफी खराब प्रदर्शन रहा।

Also Read : UP News : सनातन पर विवादों के बीच CM योगी की बड़ी प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Uttar Pradesh

UP News : लखनऊ की ‘न्यूयॉर्क सिटी’ पर

by nationone_author December 2, 2023

UP News : योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है इस

Uttar Pradesh

UP NEWS : फिरोजाबाद का योगी सरकार ने

by nationone_author December 1, 2023

UP NEWS : कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोजाबाद (Firozabad) जिले का नाम बदलने की पिछले काफी लंबे समय

Uttar Pradesh

UP News : योगी सरकार का बड़ा फैसला,

by nationone_author November 30, 2023

UP News : अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की सीएम योगी सरकार महिलाओं को बड़ा

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 crime dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nationone nation one nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : बेटे ने दोस्तों संग मिलकर

Uttarakhand

Dehradun : एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक

Uttarakhand

Uttarkashi : टनल से निकाले गए श्रमवीरों

Politics

CM ने दी मजदूरों को ₹1 लाख

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy