
UP News : CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की फरियाद, अधिकारियों से कही ये बात | Nation One
UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की और इत्मीनान से उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों के गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।
UP News : हर समस्या का समाधान कराया जाएगा
ऐसे में सीएम योगी खुद एक-एक करके सबके पास गए और उनकी बात सुनी। सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए जरूरी निर्देश दिए। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे।
ऐसे में मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
Also Read : UP News : 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में लगाई लंबी छलांग : CM योगी | Nation One