UP News : स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत यूपी को स्वच्छ बनाने को लेकर 14 जनवरी से ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान चलाने जा रही है। 24 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के 75 पर्यटक और एतिहासिक धरोहरों को शामिल किया गया है।
राज्य मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश, नेहा शर्मा ने गुरुवार को वर्चुअल बैठक कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश विदेश से आने वाले पर्यटकों पर प्रदेश के ऐतिहासिक स्थलों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण स्थापित हो सके।
इसके साथ ही ‘स्वच्छता परमो धर्म:’ के मूल सिद्धांत को सभी पर्यटक और स्थानीय लोगों तक ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के प्रति जागरुक किया जा सके। इस बैठक में पर्यटन, पुरातत्व और नगर निकायों के अधिकारीगण भी शामिल हुए।
UP News : ‘गुड टू ग्रेट’ बनाने का प्र्यास
नेहा शर्मा ने बताया कि राज्य के नगरों को ‘गुड टू ग्रेट’ बनाने का प्र्यास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्हें वैश्विक मापदंडों पर भी श्रेष्ठ बनाने का संक़ल्प लिया गया है।
इसी उद्देश्य के लिए 100 दिन का विशेष अभियान भी शुरू किया जा रहा है। इसी अभियानों में एक अभियान ‘स्वच्छ विरासत’ भी है। जिसमें प्रदेश के 75 पर्यटक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्वच्छ विरासत अभियान की शुरुआत 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति से की जाएगी। जिसमें विरासत स्थल पर पतंग महोत्सव को शामिल किया गया है। जिसमें स्टेक होल्डरों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
UP News : साफ-सफाई में आम जनमानस शामिल
वहीं आईसी गतिविध में नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन समेत अन्य प्रमुख स्थान जैसे घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में आम जनमानस को शामिल किया जाना है।
इसके साथ ही ऐतिहासिक स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, बैनर, सोशल और मॅास मीडिया आदि के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांडिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पतंग महोत्सव को नगर निगम स्वच्छता के दो रंग थीम (हरे और नीले) के आधार पर मनाएगा।
इस उत्सव में विशिष्ट अथिति जैसे मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, महापौर, वार्ड पार्षद, ब्रांड एम्बेसडर को बनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर फोटोग्राफी और वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी जिससे सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक जागरुकता के लिए पहुंचाया जा सके।
UP News : लोकल एम्बेसडर को किया जाएगा शामिल
नेहा शर्मा ने बताया कि ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान में 21 जनवरी ‘रन फार जी20’ को शामिल किया गया है। इस मैराथन में एनजीओ, सीएसओ, एनएसएस,एनसीसी,एसवीपीएस और लोकल एम्बेसडर को शामिल किया जाएगा।
वहीं 24 जनवरी यानि यूपी की स्थापना दिवस को भी भव्य रूप से मनाने की तैयारी है। इसी दिन गौ पूजन भी है। प्रदेश सरकार गौ की सुरक्षा और संरक्षा पर विशेष अभियान चला रही है।
इसी को मद्देनजर रखते हुए इस दिन विशेष रूप से गौशाला का सौंदर्यीकरण व साफ-सफाई और गौ पूजन का कार्यक्रम कराया जाएगा। यहां पर एलईडी स्क्रीन, बैनर और सोशल मीडिया के जरिए स्वच्छ भारत मिशन की ब्राडिंग की जाएगी।
Also Read : UP News : जलजीवन मिशन सर्वेक्षण में यूपी की बड़ी छलांग, दो जिलों को मिले थ्री स्टार | Nation One