UP News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लगातार तीसरी बार समाजवादी पार्टी (सपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
सपा के प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अखिलेश के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।
अध्यक्ष पद के चुनाव में अखिलेश के अलावा किसी अन्य नेता के नाम का प्रस्ताव नहीं आया था।
New CDS : देश के नए सीडीएस बने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान, पढ़ें पूरी खबर | Nation One
Modi Government : दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, मोदी सरकार ने बढ़ाया डीए | Nation One
Yogi Mandir : अयोध्या के नजदीक हुआ CM योगी के मंदिर का निर्माण, जानें किसने बनवाया | Nation One
UP News : राष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को अंतिम दिन
लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित सपा के राष्ट्रीय सम्मेलन का गुरुवार को अंतिम दिन है।
लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। अखिलेश ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि यह जिम्मेदारी आप सब ने तब दी है, जब देश के लोकतंत्र और संविधान को खतरा है।
Also Read : Uttarakhand : CM धामी ने दिये निर्देश, अंकिता के परिजनों को दी जाएगी 25 लाख की आर्थिक सहायता | Nation One
UP News : आपत्तिजनक भाषण मामले में CM योगी के खिलाफ याचिका पर फैसला रखा सुरक्षित | Nation One