
UP Election 2022 : राहुल गांधी पहली बार यूपी में करेंगे 5वें चरण का चुनाव प्रचार, पढ़े पूरी खबर | Nation One
UP Election 2022 उत्तर प्रदेश में चार चरण के चुनाव खत्म हो गए है। औऱ अब पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव का आज आखिरी दिन है। बता दें कि शाम 6 बजे तक सभी राजनीतिक दलों के प्रचार अभियान पर पाबंदी लग जाएगी। औऱ कल से राजनीतिक दल छठे दल के लिए चुनाव प्रचार में ताकत लगाएंगे।
आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी (भी पहली बार यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबित पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को 11 जिलों की 59 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। इन जिलों में श्रावस्ती, चित्रकूट, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज में होगा।
राहुल गांधी अमेठी और प्रयागराज जाएंगे
बता दें कि राहुल गांधी अमेठी और प्रयागराज जाएंगे और कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। दोपहर 1 बजे उनकी अमेठी के थौरी विधानसभा में जनसभा होगी। इसके बाद करीब ढाई बजे विशेरगंज बाजार विधानभा में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम साढ़े छह बजे प्रयागराज पहुंचेंगे अैर कोरांव में रैली को संबोधित करेंगे।
अमेठी होगा प्रियंका गांधी का फोकस
वहीं दूसरी ओऱ प्रियंका गांधी का पूरा फोकस अमेठी पर इसके अलावा कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी और प्रतापगढ़ में प्रचार अभियान करेंगी।
बता दें कि उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान कराया जा रहा है, जिसमें से चार चरणों का चुनाव पूरा हो चुका है और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।
वहीं बताया जा रहा है कि पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।पांचवें चरण की 61 विधान सभा सीटों के लिए सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा।