UP Election 2022 LIVE : चौथे चरण की वोटिंग जारी, 11 बजे तक हुआ 22.62% मतदान | Nation One

UP Election 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटें शामिल है। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है।

इस चरण में कुल 2.12 करोड़ मतदाता 624 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस चरण में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 11 बजे तक 22.62% मतदान हुआ है।

  • बांदा- 23.85 %
  • फतेहपुर – 22.49 %
  • हरदोई – 20.27 %
  • खीरी – 26.29 %
  • लखनऊ – 21.42 %
  • पीलीभीत – 27.43 %
  • रायबरेली – 21.41 %
  • सीतापुर – 21.99 %
  • उन्नाव- 21.27%