UP Election 2022 : समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान का नाम ‘ऑपरेशन गंगा’ रखे जाने पर मोदी सरकार पर तंज कसा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस मिशन का नाम ऑपरेशन गंगा रखा गया था।
UP Election 2022 : अंतराष्ट्रीय पहचान का दावा
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार पता नहीं किस अंतराष्ट्रीय पहचान का दावा करती है, सच्चाई तो ये है कि केंद्र की बीजेपी सरकार भारतीयों को यूक्रेन से निकालने में पूरी तरह से विफल रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने मिशन का नाम ऑपरेशन गंगा इसलिए रखा है क्योंकि वाराणसी में चुनाव होने थे। अगर वह भारतीयों को यूक्रेन से सफलतापूर्वक निकाल पाते तो हम उनकी तारीफ जरूर करते।
UP Election 2022 : 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा
योगी सरकार पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को अभूतपूर्व विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे। पूर्वांचल को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया गया। उन्होंने कहा कि वो उतना ही बना है जितना समाजवादियों ने बनाया था अभी भी वे आगे नहीं जोड़ पाए।
यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War : PM मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई 35 मिनट तक बात | Nation One