UP Election 2022: आमने-सामने होंगे अखिलेश यादव और CM योगी | Nation One

UP Election

दिल्ली से सटे गाजियाबाद का सियासी तापमान आज बढ़ा हुआ है, महानगर में एक तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली करेंगे तो दूसरी तरफ सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निकालेंगे। सपा प्रमुख के साथ रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम चार बजे मुरादनगर पहुंचेंगे, इसके बाद बागपत जिले के बड़ौत-छपरौली में मतदाताओं से संवाद करेंगे। साथ ही बड़ौत में डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे। तो वहीं अखिलेश और जयंत साझा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

जैसे जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे स्टार प्रचारकों की आवाजाही भी बढ़ गई है, इससे पहले राजनाथ सिंह भी गाजियाबाद पहुंचे थे और वहां से नाराज जाटों को साधने की कोशिश की थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को अपना ‘आदर्श’ करार देते हुए गुरुवार को दावा किया कि जाट समुदाय भाजपा से नाराज रह ही नहीं सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जाट समुदाय के बीच पहुंचने के एक दिन बाद राजनाथ ने मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में यह बयान दिया।

इस क्षेत्र में जाट समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हैं। शाह की मुलाकात को जाट समुदाय के लोगों को भाजपा के पक्ष में आकर्षित करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

जाट समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार के ‘विवादित’ कृषि कानूनों के खिलाफ एक साल तक चले विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था।

गाजियाबाद सीट से योगी कैबिनेट के मंत्री अतुल गर्ग चुनावी मैदान में हैं। गाजियाबाद इस सीट पर पहले चरण में चुनाव होना है। 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार अतुल गर्ग के सामने बसपा से सुरेश बंसल थे।

भाजपा के अतुल को 1 लाख 24 हजार 201 वोट मिले थे। बसपा के सुरेश बंसल 53696 वोट ही हो सके थे। अतुल ने अपने प्रतिद्वंद्वी बंसल को 70505 वोट के अंतर से पटखनी दी थी।