Monday September 25, 2023
Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news Nation One News | नेशन वन न्यूज़ | Uttarakhand news | Uttarpradesh news
  • होम
  • अन्तर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
  • खेल
  • राजनीति
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सम्पादकीय
  • Share Your News
  • Live
  1. Home
  2. Uttar Pradesh
  3. UP Crime : पति को चारपाई से बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए 5 टुकड़े, फिर…| Nation One
 UP Crime : पति को चारपाई से बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए 5 टुकड़े, फिर…| Nation One
Uttar Pradesh

UP Crime : पति को चारपाई से बांधकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए 5 टुकड़े, फिर…| Nation One

July 28, 2023 242

UP Crime : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना गजरौला क्षेत्र के शिवनगर गांव में एक महिला ने पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला। यही नहीं उसने शव के 5 टुकड़े किए और पास के नहर में ले जाकर फेंक दिया।

गोताखोरों की मदद से पुलिस नहर में शव की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय रामपाल मंगलवार सुबह से लापता था। अक्सर रामपाल और उसकी पत्नी दुलारो देवी के बीच विवाद होता रहता था।

खबरों के मुताबिक, दुलारो देवी की दोस्ती उसके पति रामपाल के दोस्त से हो गई थी। कुछ दिन पहले महिला उसी के पास जाकर रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले ही वह गांव लौटी थी।

रामपाल का बेटा सोमपाल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे मकान में रहता है।मां दुलारो देवी ने अपने बेटे सोमपाल को बताया कि उसके पिता घर से गायब हैं। पहले बेटे ने पिता की तलाश की। जब वह नहीं मिले तो बेटे ने पिता के लापता होने की सूचना गजरौला थाने में दी।

UP Crime : शक के आधार पर दुलारो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ

बेटे ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले ही गांव में आई है। पुलिस ने शक के आधार पर दुलारो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दुलारों देवी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसने अपने पति को सोते समय चारपाई से बांध दिया। इसके बाद कुल्हाड़ी से काट डाला और शव के 5 टुकड़े कर दिए।

इसके बाद शव के टुकड़ों को गांव के पास नहर में लेजाकर फेंक दिया। महिला से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने नहर में रामपाल के खून से सने कपड़े और बिस्तर बरामद कर लिया।

UP Crime : शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए

पुलिस ने बताया कि शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं। नहर में तलाश जारी है। नहर के पानी को बंद करा दिया गया। गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे पीटता था। पति ने जमीन गिरवीं रख दी थी और बेटी की शादी करनी है।

पुलिस ने कहा कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या की असली वजह क्या है, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Also Read : UP Crime News : पुलिस की बड़ी लापरवाही, गोली कांड के आरोपी हुए फरार | Nation One

Previous post
Next post

nationone_author

author

Video News
https://www.youtube.com/watch?v=Z1FcEMlnTgw&t=3s
Search
Ads
More Stories
Crime Haryana

Crime : परिवार के सामने ही तीन महिलाओं

by nationone_author September 23, 2023

Crime : पानीपत जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में कुछ बदमाशों ने

Uttar Pradesh

LIC एजेंट और कर्मियों के लिए सरकार ने

by nationone_author September 19, 2023

LIC : एलआईसी कर्मचारियों के परिवारों के कल्याण के लिए सरकार ने 30 प्रतिशत की एक समान दर पर पारिवारिक

Crime Maharashtra

Crime : घर में वास्तु दोष और काले

by nationone_author September 18, 2023

Crime : वास्तु दोष खत्म करने और काले जादू को समाप्त करने का वादा कर 35 वर्षीय महिला से दुष्कर्म

Follow Us

Useful Links

About Us
Privacy Policy
Contact Us

Popular Tags

Tags
#loksabhaelection accident bjp bollywood bollywood news Chief Minister Yogi Adityanath Chief Minister  Trivendra Singh Rawat Congress corona in India corona update Corona Virus corona virus epidemic CORONA VIRUS NEWS CORONA VIRUS UPDATES COVID-19 dehradun DELHI haridwar hindi news lockdown national news nation one nationone nation one news nation one uttarakhand pm modi political news Prime minister Narendra Modi Up news uttarakhand Uttarakhand government uttarakhand hindi news Uttarakhand latest news uttarakhand latest news in english uttarakhand latest news in hindi uttarakhand news uttarakhand news corona uttarakhand news dehradun uttarakhand news in hindi uttarakhand news today uttarakhand news update uttar pradesh uttrakhand yogi adityanath Yogi government

Latest News

Uttarakhand

Uttarakhand : आसानी से बनेंगे आयुष्मान कार्ड,

Uttarakhand

Uttarakhand : दून अस्पताल से 7 डॉक्टरों

Uttarakhand

Rishikesh : मशहूर मिर्गी रोग विशेषज्ञ के

Uttarakhand

Uttarakhand में महिलाओं के मुंडन पर सियासत

© Copyright 2017-2023. All rights reserved. Tranquilize Broadcasting Private Limited
  • Contact Us
  • About us
  • Privacy Policy