UP : एक्शन में सीएम योगी, दंगे भड़काने का प्रयास करने वाले अब तक 227 लोग गिरफ्तार | Nation One

UP

UP : धार्मिक या फिर अन्य किसी भी आयोजन के दौरान प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर योगी आदित्यनाथ सरकार की सख्ती जारी है।

जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को माहौल बिगाड़कर प्रदेश को दंगों की आग में झोंकने का प्रयास करने वालों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्ती करने के निर्देश के बाद अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

UP : सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

प्रदेश में हिंसा और पत्थरबाजी वालों जिलों में आज हिंसा प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य है। इन सभी जिलों के हिंसा वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है

प्रदेश में शुक्रवार को प्रयागराज, हाथरस, मुरादाबाद, फिरोजाबाद और अंबेडकरनगर में बवाल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके बाद से अब तक 227 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रयागराज से 68, हाथरस से 50, सहारनपुर से 48, मुरादाबाद से 25, फिरोजाबाद से आठ, तथा अम्बेडकरनगर से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी के खिलाफ पथराव, माहौल बिगाड़ने तथा लोगों को भड़काने में लिप्त होने का आरोप है। बवाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार चल रही है।

Also Read : Uttarakhand : CM धामी के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू, इस तिथि को ले सकते है मुख्यमंत्री पद की शपथ | Nation One

Also Read : Afghanistan : Youtuber पर लगा इस्लाम का अपमान करने का आरोप, तालिबान ने किया गिरफ्तार | Nation One