Unlock 5: 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, जाने नए नियम | Nation One

कोरना वायरस के चलते सरकार द्वारा पूरा देश बंद था। वहीं अब Unlock 5 का आगाज हो गया है। बता दें कि सरकार ने 15 अक्टूबर से सिनेमा हाल खोलने की अनुमति दे दी है।

सिनेमा हाल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसके लिए मंगलवार को सरकार ने बकायदा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की घोषणा की। कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में 15 अक्तूबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों का संचालन किया जा सकेगा।

जाने जरुरी बात

बैठने की व्यवस्था

  • सिनेमा हॉल में 50 प्रतिशत से अधिक क्षमता नहीं रखी जाएगी।
  • एक सीट छोड़कर ही बुकिंग हो सकेगी।
  • बाकी सीटों पर नॉट टू बी ऑक्यूपाइड लिखना होगा। ऐसी सीटों पर या तो टेप लगाना होगा या फिर मार्कर लगाने होंगे।

एक के पीछे एक व्यक्ति नहीं बैठ पाएगा। खाली सीटों के पीछे वाली सीट बुक होगी।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स के इंतजाम

  • शो से पहले और बाद में और इंटरवल से पहले और बाद में कोरोना अवेयरनेस पर एक मिनट की फिल्म दिखाना जरूरी होगा।
  • हॉल के बाहर छह फीट की दूरी के लिए जमीन पर मार्कर लगाने होंगे।
  • क्रॉस वेंटिलेशन हो और AC 24 से 30 डिग्री पर रखें।
  • सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी।
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
  • टिकट बुकिंग दिनभर हो। एडवांस बुकिंग की सुविधा मिले।
  • आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
  • वेस्ट फूड और बेवरेजेज को सेफ्टी के साथ डिस्पोज करना होगा।