गैरसैंण में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध उतरी महिलाएं, लगाया जाम

गुरुवार को गैरसैंण में आंदोलकारियों पर पुलिस द्वारा किए गए बल प्रयोग के विरोध में शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। देहरादून में महिलाओं ने घंटाघर पर जाम लगा दिया। उत्तराखंड महिला मंच के बैनर तले महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाई और सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और लोगों से महिलाओं की तीखी झपड़ हुई। बता दें कि गुरुवार को गैरसैंण-रानीखेत मार्ग पर जाम लगाते आंदोलनकारियों पर पुलिस ने लाठियां चला दी थी। वहीं लात-घूंसे भी चलाए, जिससे कई आंदोलनकारी घायल हो गए। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ भी पुलिस ने बर्बरता की। इससे लोगों में गुस्सा है।

पुलिस की बदसलूकी से गुस्साई महिलाओं ने शुक्रवार को देहरादून में वाहनों की रफ्तार रोक दी। देहरादून में घंटाघर पर एकत्र हुई महिलाओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम खुलावाया। उधर, घंटाघर पर जाम लगाने वाले कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने आदेश दिए हैं।

20 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने चैकिंग के दौरान आशारोड़ी चैकी बैरियर दो आरोपियों को स्मैक तस्करी में गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। स्मैक की कीमत 20 लाख रुपये आंकी गयी है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान सद्दाम (19) पुत्र जीशान निवासी और मनु (24) पुत्र इमरान निवासी बढ़ी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। आरोपी सद्दाम के पास 120 ग्राम और मन्नू से पुलिस ने 110 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह सहारनपुर से किसी अरशद नाम के व्यक्ति से स्मैक सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून लाते थे। यहां स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को महंगे दामों पर इसे बेचते थे।

पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी राज किशोर फर्स्वाण, थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन दिलबर सिंह नेगी, उप निरीक्षक अरुण त्यागी, उप निरीक्षक आशीष रावत, कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, कांस्टेबल पंकज कुमार नारकोटिक्स सेल शामिल थे। एसएसपी ने टीम को 2500 रुपये का ईनाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *