अनोखा स्मार्ट कैलेंडर: 400 साल आगे व पीछे ले जाएगा, 70 वर्षीय विजय मेहरा ने किया है तैयार

इस कैलेंडर की खासियत है कि इसकी मदद से पिछले व भविष्य के 400 सालों की जानकारी ली जा सकती है।

इससे हर साल कैलेंडर बदलने से निजात मिलेगी।

70 वर्षीय विजय मेहरा ने खास स्मार्ट कैलेंडर तैयार किया है।

वसंत विहार निवासी विजय मेहरा ने बताया कि इस कैलेंडर को बनाने में उन्हें करीब दो साल का समय लगा।

कहा कि हर साल के महीने में तारीख व दिवस कुछ साल के अंतराल में दोबारा उसी तरह आते हैं।

इसका अध्ययन कर उन सालों को एक साथ क्रम में जोड़ा गया।