
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ, आईटीबीपी के हिमवीरों का बढ़ाएंगे हौसला
जोशीमठ: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू मंगलवार को उत्तराखंड के जोशीमठ पहुंचे। सेना के हेलीपैड पर लैंड करने के बाद सेना और आईटीबीपी के जवानों ने उनका स्वागत किया। वही उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने हेलीपैड पर केंद्रीय मंत्री को गार्ड गार्ड ऑफ आनर दिया। इस दौरान रिजीजू ने जवानों से मुलाकात भी की।
यह भी पढ़ें: बर्फीली हवाओं से ठिठुर रही राजधानी दिल्ली, ठंड ने तोड़ा 6 सालों का रिकार्ड
बता दें कि किरण रिजिजू मआई 17 से जोशीमठ स्थित सेना के हेलीपेड पर पहुंचे। जहां उन्होंने आईटीबीपी प्रथम बटालियन में लंच किया। इसके बाद वह रोप वे से औली स्थित भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीईंग संस्थान के लिए रवाना हुए।वह यहां रात्रि निवास करेंगे। इससे पहले वह आईटीबीपी हिमवीरों मुलाकात करेंगे और उनकी विभिन्न गतिविधियों से रूबरू होंगे।